विरासत प्रदर्शनी को भी पर्यटन मंत्री श्री अरविंद शर्मा ने देखा

 

21 Dec 2024 

न्यूज़ नगरी 

हिसार(ब्यूरो)-हरियाणा सरकार के विरासत एवं पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित राखीगढ़ी महोत्सव में विरासत हेरिटेज विलेज कुरुक्षेत्र की ओर से सांस्कृतिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। विरासत की सांस्कृतिक प्रदर्शनी का पर्यटन मंत्री अरविंद शर्मा और उनकी धर्मपत्नी डॉ रीटा शर्मा ने भी अवलोकन किया। इससे पूर्व महोत्सव में पहुंचने पर विरासत की ओर से उनका हरियाणवी महिलाओं ने गीत गाकर तथा पुरुषों ने पगड़ी बांधकर स्वागत किया।

 यह जानकारी विरासत की ओर से डॉ. महासिंह पूनिया ने दी। उन्होंने बताया कि पर्यटन मंत्री ने विरासत की प्रदर्शनी गहरी रुचि लेते हुए विशेष रुझान दिखाया। इस मौके पर उन्होंने 300 साल से अधिक पुराने मुगली ताले, प्राचीन ताले, पुराने समय में पानी देने के लिए प्रयोग की जाने वाली पानी की घड़ी, ऊँटों एवं बैलों के जूए, पशुओं के गले में बांधी जाने वाली सौ साल से पुरानी घंटियां, कूंए से गिरे हुए सामान को निकालने के लिए प्रयोग किए जाने वाले कांटे और बिलाई, बिजाई के लिए प्रयोग किए जाने वाले पुराने हल और ओरने, ऊँट पर बैठने के लिए प्रयोग की जाने वाली ऊँट की कूचियां, ऊंचे खेतों में पानी देने के लिए प्रयोग में लाई जाने वाली डायल, डेेढ़ सौ साल पुराना कूपा, भारत के राजा-रजवाड़ों के बाट, ऊँट एवं बैलों की गोड़ी, कूंए से पानी निकालने के लिए प्रयोग किए जाने वाले डोल, खेती के औजारें के रूप में जेल़ी एवं टांगल़ी, अनाज को मापने के लिए प्रयोग किए जाने वाले मापक, ऊँट के न्यौल, लडक़ी की विदाई के समय दी जाने वाली फुलझड़ी आदि सभी का अवलोकन किया। इस अवसर पर पर्यटन मंत्री अरविंद शर्मा को विरासत की ओर से एक पीढ़ा भी भेंट किया गया।

https://www.newsnagri.in/2024/12/Savitri-Jindal-expressed-deep-grief-over-the-demise-of-former-Chief-Minister-Omprakash-Chautala.html


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad