17 Dec 2024
न्यूज़ नगरी
हिसार(ब्यूरो)-गांव सीसवाल में बने सैन मंदिर में श्रीसैन का जन्म दिवस राजगढ़ के महेन्द्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में धूमधाम से मनाया गया। मंदिर के मुख्य पुजारी साहबराम भाटी व सरोज भाटी के संयोजन में सैन जयंती मनाई गई। इस मौके पर लड्डूओं की सवामणि का भोग लगाया गया। यह जानकारी देते हुए रोजगार विभाग के सेवानिवृत उप निदेशक दुनीचंद भाटी ने बताया कि सैन सागर ग्रंथ के अनुसार श्रीसैन का जन्म मंगसर मास की पूर्णमाशी के दिन रविवार को सम्वत 1400 को हुआ। जयंती मनाते हुए महिलाओं द्वारा रात्रि का जागरण किया गया। महिलाओं में सुमित्रा देवी, सुहावंता देवी, धापा देवी, सुलोचना भाटी, सरोज भाटी, गिन्नी देवी राजगढ़, गीता देवी, सुनीता, कविता, पारुल आदि शामिल रही। दुनीचंद भाटी ने बताया कि सैन जयंती कार्यक्रम में साहब राम भाटी, राजेन्द्र वर्मा, आत्मा राम भाटी, सुभाष भाटी, महेन्द्र कुमार तंवर, कुलदीप भाटी, दीपांशु भाटी, विपिन भाटी, रोबिन भाटी, राजविकास भाटी, कैलाश भाटी, सुरुचि भाटी, मनीष भाटी आदि भी उपस्थित रहे।
https://www.newsnagri.in/2024/12/Baseball-players-of-Subhash-Chandra-Foundation-created-history.html