ब्रह्मपुरी तीर्थ स्थल में 2 को धूमधाम से मनाई जाएगी बसंत पंचमी

 

30 Jan 2025 

न्यूज़ नगरी 

रिपोर्टर-काजल

हिसार -परमहंस योग दरबार  ब्रह्मपुरी तीर्थ स्थल, शांति नगर में 2 फरवरी को बसंत पंचमी बड़े धूमधाम से मनाई जाएगी। ब्रह्मदर्शी संत उपरामानंद महाराज के आशीर्वाद से 31 जनवरी को प्रात: 6 बजे कुटिया मोक्षद्वार, डोगरान मौहल्ला में नौ रामायणों के पाठ रखे जाएंगे। 31 जनवरी व पहली फरवरी को प्रात: 6 से 7:30 बजे तक व सायं 3:30 बजे से 5:30 बजे तक रामायण शिक्षा प्रवाह व सत्संग समागम का आयोजन किया जाएगा। 2 फरवरी को कुटिया मोक्षद्वार से प्रात: 6 बजे शांति नगर स्थित ब्रह्मपुरी तीर्थ स्थल तक शोभा यात्रा निकाली जाएगी। 8 बजे हवन होगा, प्रात: 9 बजे ध्वजारोहण होगा तत्पश्चात सत्संग समागम व रामायण पाठ का भोग डाला जाएगा। समापन पर भंडारा चलाया जाएगा। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad