स्वतंत्रता सेनानी सरदार बाज सिंह के निधन से समाज व देश की अपूरणीय क्षति : एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल

 

29 Jan 2025 

न्यूज़ नगरी 

रिपोर्टर- काजल 

हिसार -स्वतंत्रता सेनानी सरदार बाज सिंह के निधन पर हरियाणा कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट ने शोक जताया है। हरियाणा कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल ने कहा कि सरदार बाज सिंह के निधन से समाज व देश की अपूरणीय क्षति हुई है। सरदार बाज सिंह हमेशा युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे।

एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा स्वतंत्रता सेनानियों को भरपूर मान-सम्मान दिया है। इसी कड़ी में तत्कालीन कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा के मार्गदर्शन में स्वतंत्रता सेनानी बाज सिंह को हिसार के कांग्रेस भवन में प्रशस्ति-पत्र, शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि जब भी बाज सिंह किसी कार्यक्रम में उपस्थित होते थे तो उनसे स्वतंत्रता संग्राम के किस्से सुनने के लिए लोग इकट्ठे हो जाते थे। उनकी उपस्थिति से सभी लोगों को समाज हित के कार्य करने की प्रेरणा मिलती थी।

खोवाल ने कहा कि यह हिसार जिले का सौभाग्य रहा कि स्वतंत्रता सेनानी बाज सिंह बीड़ बबरान के निवासी रहे। उनके बेटे कुलबीर सोहल भी अक्सर अपने पिता की शौर्य गाथाएं सुनाते हैं। खोवाल ने बताया कि सरदार बाज सिंह ने अंग्रेजों द्वारा जमीदारों पर लगाए गए टैक्स के खिलाफ लाहौर में प्रदर्शन किया और टैक्स लगाने के निर्णय को रद्द करवाया। उन्होंने कहा कि आजादी के ऐसे मतवालों और देशभक्तों को पूरा देश नमन करता है।

https://www.newsnagri.in/2025/01/Industrialist-Palaram-will-bear-the-entire-cost-of-education-of-five-needy-children-of-the-Don-t-Beg-Book-Do-organization.html

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad