कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने व्यापारी एसोसिएशन बरवाला के सम्मान समारोह में की शिरकत कहा, क्षेत्र के विकास कार्यों में नहीं छोड़ी जाएगी कोई कमी


 17 Mar 2025 

न्यूज़ नगरी 

रिपोर्टर-काजल 

हिसार-बरवाला में रविवार को व्यापारी एसोसिएशन बरवाला द्वारा आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में बरवाला क्षेत्र के अनेक प्रतिष्ठित व्यापारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।

मुख्य अतिथि के रूप में सभा को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने सम्मान समारोह में कहा कि बरवाला के व्यापारियों, सामाजिक संगठनों और नागरिकों का प्रेम, स्नेह और सत्कार अतुलनीय है। अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री ने बरवाला क्षेत्र के विकास को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि बरवाला हल्का तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है और इस क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी विकास योजनाओं पर विस्तृत अध्ययन किया जाए और हर कार्य को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए।

हरियाणा के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल कर रही है। कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बरवाला क्षेत्र की सभी विकास परियोजनाओं को समय पर पूरा किया जाए और इसमें गुणवत्ता से कोई समझौता न हो।

सम्मान समारोह के बाद कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा भाजपा जिला उपाध्यक्ष रणधीर सिंह धीरू के निवास पर पहुंचे, जहां उनके सम्मान में भोज कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने मंत्री का गुलदस्ते और शॉल भेंट कर जोरदार स्वागत किया।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष रणधीर सिंह धीरू ने कहा कि कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा के कुशल नेतृत्व में राज्य में कई बड़े विकास कार्य किए गए हैं। उन्होंने मंत्री को आश्वासन दिया कि भाजपा कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

इस अवसर पर माटी कला बोर्ड के चेयरमैन ईश्वर मालवाल, हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व चेयरमैन सतबीर सिंह वर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रणधीर सिंह धीरू, मंडल अध्यक्ष मनोज मय्यड़, व्यापारी एसोसिएशन बरवाला के प्रधान रतन लाल राजलीवाल, राजा पुनिया, रोहताश नैन, रामकेश बंसल, मनीष गोयल, लखी राम सहित समाजसेवी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

https://www.newsnagri.in/2025/03/Cabinet-ministers-and-MLAs-expressed-grief-over-the-death-of-MLA-Chandraprakash-s-aunt-Jana-Devi.html

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad