01 Apr 2025
न्यूज़ नगरी
रिपोर्टर-काजल
हिसार-मार्च भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (भावाधस) की बैठक भावाधस के राष्ट्रीय संचालक वीर राजकुमार कांगड़ा की अध्यक्षता में उनके निवास पर हुई। अतिथि के रूप में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य वीर सतीश भादड़ व प्रदेश मीडिया प्रभारी वीर जे.पी. बागड़ी थे। बैठक का मुख्य एजेंडा नये पदों पर नियुक्ति करना था। प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा वीर गगनदीप चिंडालिया ने वीर सन्नी बादल को सचिव हरियाणा प्रदेश, वीर मुकेश पिवाल उर्फ बिल्लू को युवा प्रचार सचिव हरियाणा, वीर सुनील चिंडालिया को युवा जिलाध्यक्ष हिसार, वीर विक्रम भादड़ को युवा जिला उपाध्यक्ष, वीर विरेन्द्र टांक युवा सहसचिव, वीर बलराम उर्फ कौना को जिला उपाध्यक्ष, वीर संदीप टांक जिला ओडिटर, शहरी अध्यक्ष वीरश्रेष्ठ अशोक सुनसुना अनार्य को जिला कोषाध्यक्ष, वीर दीपक वाल्मीकि को शाखा अध्यक्ष भारत नगर हिसार नियुक्त किया गया। बैठक में जिला प्रभारी वीर दिनेश सारसर, जिला अध्यक्ष वीर चेतन डुलगच, अनिल ढिलोड तथा संजय बोहत, विकास बागड़ी, अनूप उर्फ गोगी, वीर लक्की कांगड़ा को सदस्य बनाया गया।
इन सभी सदस्यों को अपने-अपने पदों की जिम्मेवारियां सौंपी गई।
बैठक में 6 अप्रैल को सुबह 10 बजे बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर का जन्मदिवस मनाने के लिए बैठक होगी। बैठक में 24 मई को भगवान वाल्मीकि पावन तीर्थ अमृतसर में होने वाले आदि महापर्व पर भी चर्चा की गई।