05 Apr 2025
न्यूज़ नगरी
रिपोर्टर-काजल
हिसार-डी.एन. कॉलेज, हिसार में स्टुडेंट फैडरेशन ऑफ इंडिया (एस.एफ.आई) की नई इकाई का गठन किया गया है। यह गठन डी.एन. कॉलेज में छात्र हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान और उनके अधिकारों की आवाज को बुलंद करने के उद्देश्य से किया गया है। इस अवसर पर कॉलेज परिसर में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें राज्य उपप्रधान सुखदेव बूरा ने बतौर मुख्य वक्ता छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने एस.एफ.आई के ऐतिहासिक संघर्षों, छात्र आंदोलनों और संगठन की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि एस.एफ.आई केवल एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि छात्रों की चेतना, न्याय और समानता की आवाज है। एस.एफ.आई हमेशा शोषण और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करता आया है और डी.एन. कॉलेज में भी यह संगठन छात्रों की शिक्षा, अधिकार और सम्मान की रक्षा करता रहेगा।
एस.एफ.आई डी.एन. कॉलेज की नवगठित इकाई इस प्रकार है
सचिव मंडल में प्रधान - रोहित, सचिव - भूपेश सोनी, उपप्रधान- ललित रंगा व पंकज, सह-सचिव- हिमांशु व सुशील, सचिव मंडल सदस्य-मुकंद तथा अन्य सदस्यों में सुखदेव, नीरज, सुरेंद्र, अंकुश, अनुज, सुमित, कार्तिक, विशाल, दीपक, रोहित, जतिन, कृष आदि शामिल हैं।
एस.एफ.आई का संघर्ष और दृष्टिकोण :
डी.एन.कॉलेज में एस.एफ.आई पहले भी लगातार छात्रों की समस्याओं को लेकर संघर्ष करता रहा है और आगे भी उसी ऊर्जा के साथ छात्रों की आवाज को प्रशासन तक पहुंचाते रहेंगे। एस.एफ.आई का मानना है कि शिक्षा एक मौलिक अधिकार है, न कि व्यापार। एस.एफ.आई डी.एन.कॉलेज इकाई ने पुस्तकालय, लैब, छात्रावास, छात्रवृत्ति, फीस वृद्धि, शिक्षकों की नियुक्ति जैसी समस्याओं को लेकर लगातार आवाज उठाई है और छात्रों को संगठित कर सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में काम किया है।
एस.एफ.आई की आगामी योजनाएं :
कॉलेज में छात्र संघ की बहाली के लिए आंदोलन, लाइब्रेरी व लैब में संसाधनों की मांग, छात्रवृत्ति में पारदर्शिता, फीस में अनावश्यक वृद्धि का विरोध, हॉस्टल सुविधा की उपलब्धता, छात्राओं की सुरक्षा व समावेशी कैंपस आदि है।
एस.एफ.आई डी.एन. कॉलेज इकाई का संकल्प :
छात्रों की आवाज को दबने नहीं देंगे, अधिकार, न्याय और समान शिक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा। एस.एफ.आई आवाज छात्र हितों की, ताकत बदलाव की दिशा में कनरंतर काम करेगा।