29 July 2025
न्यूज़ नगरी
रिपोर्टर-काजल
हिसार-डी.ए.वी पब्लिक स्कूल, कैमरी रोड हिसार में तीज का उत्सव अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में जहां एक ओर नन्हें मुन्हों को प्रकृति के महत्व के बारे में बताया गया, वहीं दूसरी तरफ विभिन्न गतिविधियों में विद्यार्थियों ने बढ़-चढक़र भाग लिया। विद्यालय के प्रांगण में कुछ विद्यार्थियों ने रंगोली बनाई तो कुछ बच्चे मेहंदी के रंगों में रंगे नजर आए। कक्षा छठी से दसवीं तक के विद्यार्थियों ने पतंग बनाओ और पतंग उड़ाओ प्रतियोगिता में खूब रुचि दिखाई। कक्षा तीसरी, चौथी और पांचवी के बच्चों ने बैंगल आर्ट में अपनी कलात्मकता दिखाई। विद्यालय में झूला झूलते हुए बच्चों ने खूब मस्ती की। विद्यालय का सम्पूर्ण वातावरण नृत्य और संगीत से परिपूर्ण दिखाई दे रहा था।
विद्यालय की प्रधानाचार्या गीता मल्होत्रा ने सभी बच्चों को हरियाली तीज की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति का संदेश देता यह उत्सव मनुष्य के जीवन में आनंद और प्रसन्नता का संचार करता है, इसलिए हमें प्रत्येक त्यौहार के महत्व को समझते हुए उसे मिलजुल कर और प्रेमपूर्वक मनाना चाहिए। तीज उत्सव का समापन मस्ती, सहयोग, प्रेम और प्रफुल्लता के साथ हुआ।