शिव सेवक मंडल के सेवादार पिछले 26 दिनों से अमरनाथ भडारे में दिन-रात जुटे हैं सेवा में देश भर के विभिन्न स्थानों से हजारों यात्री आ चुके हैं भंडारे में

 

29 July 2025 

न्यूज़ नगरी 

रिपोर्टर-काजल 

हिसार-शिव सेवक मंडल द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अमरनाथ यात्रियों के लिये लगाये हुए भंडारे में मंडल के दर्जनों सेवादार दिन-रात सेवा कार्यों में जुटे हुए हैं। मंडल द्वारा 3 जुलाई को 14वां विशाल भंडारा पंथा चौक, श्रीनगर जम्मू कश्मीर में शुरु किया गया था। पिछले 26 दिनों में देश भर के विभिन्न स्थानों से हजारों श्रद्धालु भंडारा स्थल पर पहुंचकर भोजन, जलपान, चिकित्सा सुविधा व विश्राम आदि की सेवाएं ले चुके हैं। मंडल के प्रधान डॉ. महिपाल मुंजाल, पं. नरेन्द्र शर्मा एवं उनकी टीम के सदस्यों के अलावा रामबक्श, राजकुमार असीजा, संजीव ग्रोवर, भावना ग्रोवर, जागृति ग्रोवर, जितेश सहित अनेक सेवादार भंडारे में सेवा दे रहे हैं।

मंडल के सेवादार शालू नागपाल ने बताया कि वर्तमान में अमरनाथ आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में कुछ कमी आई है। यात्रा 9 अगस्त तक चलेगी। भंडारे की सेवा भी यात्रा की समाप्ति तक जारी रहेगी। भंडारे में विभिन्न तरह की सब्जियां, स्नेक्स, चाय, दूध, पानी, मिष्ठान के अलावा यात्रियों के आराम करने की पूरी सुविधा तथा चिकित्सा सेवा भी की जा रही है। उन्होंने बताया कि भंडारे में रोजाना शुद्ध सात्विक तथा विभिन्न तरह के पकवान यात्रियों की सेवा में परोसे जा रहे हैं। दिन भर डीजे पर चलते शिव भजनों पर पुरुष हो या महिला, खूब झूम-झूम कर बाबा शिव के जयकारे लगा रहे हैं।

https://www.newsnagri.in/2025/07/Teej-was-celebrated-with-gusto-in-DAV-Public-School-Camry-Road-Many-children-made-Rangoli-and-many-were-seen-painted-in-the-colours-of-Mehndi.html

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad