हिसार (ब्यूरो) -कांग्रेस हाईकमान ने मंगलवार देर शाम हरियाणा में अपने जिलाध्यक्षों का ऐलान कर दिया। हाईकमान की ओर से जारी लेटर में कुल 32 नाम हैं। हरियाणा में 11 साल बाद पार्टी ने अपने जिलाध्यक्ष बनाए हैं। इस लिस्ट में पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गुट का दबदबा साफ दिख रहा है। उनके 19 समर्थकों को कुर्सी मिली है। वहीं, सैलजा खेमे के भी 11 नेता जिलाध्यक्ष बने हैं। इसके अलावा, एक न्यूट्रल और एक सीधे राहुल गांधी के कोटे से है। जिलाध्यक्षों की नियुक्ति का लेटर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी किया गया। हरियाणा कांग्रेस संगठन में कुल 33 जिलाध्यक्ष हैं। इनमें से पानीपत शहरी जिलाध्यक्ष को छोड़कर बाकी 32 अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी गई है।
एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल को ग्रमीण जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर मुँह मीठा करते हुए
हरियाणा कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष
अंबाला छावनी - परविंदर परी
अंबाला सिटी - पवन अग्रवाल
अंबाला ग्रामीण - दुष्यंत चौहान
भिवानी ग्रामीण - अनिरुद्ध चौधरी
भिवानी शहरी - प्रदीप गुलिया
चरखी दादरी - सुशील धनक
फरीदाबाद - बलजीत कौशिक
फतेहाबाद - अरविंद शर्मा
गुरुग्राम ग्रामीण - वर्धन यादव
गुरुग्राम शहरी - पंकज दावर
हिसार ग्रामीण - एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल
हिसार शहरी - बजरंग दास गर्ग
झज्जर - संजय यादव
जींद - ऋषि पाल
कैथल - रामचंदर गुज्जर
करनाल ग्रामीण - राजेश वैद
करनाल शहरी - पराग गाबा
कुरुक्षेत्र - मेवा सिंह
महेंद्रगढ़ - सत्यवीर यादव
मेवात (नूंह) - शाहिदा खान
पलवल - नेत्रपाल
पंचकूला - संजय चौहान
पानीपत ग्रामीण - रमेश मलिक
रेवाड़ी ग्रामीण - सुभाष चंद छावरी
रेवाड़ी शहरी - प्रवीण चौधरी
रोहतक ग्रामीण - बलवान सिंह रंगा
रोहतक शहरी - कुलदीप सिंह
सिरसा - संतोष बेनीवाल
सोनीपत ग्रामीण - संजीव कुमार दहिया
सोनीपत शहरी - कमल दिवान
यमुनानगर ग्रामीण - नरपाल सिंह
यमुनानगर शहरी - देवेंद्र सिंह