28 AUG 2025
न्यूज़ नगरी
रिपोर्टर-काजल
हिसार-हर वर्ष की भांति इस बार भी ऋषि नगर स्थित लावट निवास पर छठा गणेश चतुर्थी महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर विधि विधान से गणपति बप्पा को विराजमान किया गया। आशीष पूजा लावट ने बताया कि गणपति बप्पा का उत्सव 5 दिन धूमधाम से मनाया जाएगा। प्रतिदिन सुबह सवा 10 बजे व शाम को सवा 5 बजे से महाकीर्तन होगा। सायं 7:15 बजे आरती व भोग लगाया जाएगा। 31 अगस्त को सायं 4 बजे गणपति बप्पा का धूमधाम से अबीर, गुलाल व ढोल-नगाड़ों के साथ बिना पर्यावरण को प्रदूषित किये इको फ्रेंडली गणपति का विसर्जन किया जाएगा। आशीष पूजा लावट ने श्रद्धालुओं से परिवार सहित गणेशजी का आशीर्वाद लेने का अनुरोध किया है।