03 SEP 2025
न्यूज़ नगरी
रिपोर्टर-काजल
हिसार-सूरजमल एनक्लेव, हिसार निवासी मास्टर दीपक कुमार एक शिक्षक के साथ-साथ पर्यावरण प्रेमी भी हैं। उन्होंने अपने आसपास के अलावा ग्रीन ग्लोबल ग्रुप के साथ मिलकर हजारों पौधे लगाकर पर्यावरण प्रेमी होने का प्रमाण दिया है। गांव सरेहरा में जेबीटी अध्यापक के पद पर कार्यरत दीपक कुमार ने बच्चों को अच्छी शिक्षा व अच्छे संस्कार देने के साथ-साथ अपने सरकारी स्कूल को पिछले कई वर्षों से एक बेहतरीन एक मॉडल स्कूल बनाया हुआ है। बच्चों को पढ़ाने के समय के अलावा स्कूल की देखरेख करना, मरम्मत आदि का कार्य करवाना, पौधे लगाना व पौधों की देखभाल करना उनकी रोजमर्रा की ड्यूटी में शामिल हो गया है। स्कूल के साथ-साथ उन्होंने अपने निवास स्थान सूरजमल एनक्लेव में रेजिडेंट वैलफेयर एसोसिएशन के साथ मिलकर उसको भी मॉडल सेक्टर बना रखा है।
ग्रीन ग्लोबल ग्रुप हिसार के कार्यकर्ता हरि सिंह का कहना है कि उन्हें मास्टर दीपक कुमार 5 वर्ष पहले मिल गेट क्षेत्र में पौधारोपण करते हुए मिले थे। पौधारोपण करने के कार्य में रुचि दिखाने पर दीपक कुमार को ग्रुप के साथ जोड़ा गया। मास्टर दीपक कुमार रोजाना सुबह पौधारोपण कार्य में अपना सहयोग कर रहे हैं। ग्रुप ने अब तक 22 हजार पौधे लगा दिये हैं। उन्होंने कहा कि एक शिक्षक के साथ-साथ पर्यावरण क्षेत्र में मास्टर दीपक कुमार का अहम योगदान है तथा लोगों के लिये प्रेरणा स्रोत हैं। ग्रीन ग्लोबल ग्रुप अपने दर्जनों साथियों के साथ प्रतिदिन पौधे लगाने, उनकी देखभाल करने में लगा हुआ है।