केन्द्रीय कारागार में चलाया गया पौधारोपण अभियान

 

17 SEP 2025 

न्यूज़ नगरी 

रिपोर्टर-काजल 

हिसार-2 अक्तूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा का कार्यक्रम के तहत बुधवार को केन्द्रीय कारागार हिसार -2 में पौधारोपण अभियान चलाया गया। सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहाबाद की सचिव गायत्री, जेल प्रशासन के अधिकारियों व बंदियों ने कारागार परिसर तथा  ग्रीन हिसार फिट हिसार एनजीओ से रमेश भट्टी, प्रयत्न फाउंडेशन से अनिल कसाना व उनकी टीम ने आवासिय कॉलोनी में पौधारोपण किया।

जेल अधीक्षक रमेश कुमार, नरेश कुमार व शिव कुमार तथा जेल प्रशासन के कर्मचारियों ने भी पौधारोपण अभियान में बढ़-चढक़र योगदान दिया। जेल अधीक्षक रमेश कुमार ने बताया कि अभियान का उद्देश्य जेल के अन्दर व बाहर आवासिय कालोनी में पौधारोपण एवं सफाई व्यवस्था को कायम करना है ताकि पर्यावरण को अच्छा बनाया जा सके। उन्होंने कार्यक्रम में भागीदारी मुख्य अतिथि, सभी एनजीओ तथा अधिकारियों/कर्मचारियों का धन्यवाद किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad