18 SEP 2025
न्यूज़ नगरी
रिपोर्टर-काजल
हिसार-परमहंस श्रीयोग दरबार ब्रह्मज्ञान मंदिर, शांति नगर के तत्वाधान में ब्रह्मलीन श्री श्री 1008 श्रीयोग शब्दानंद जी महाराज का 112वां जन्मोत्सव आज दोपहर बाद निकाली गई कलश यात्रा के साथ शुरु हो गया। मंदिर के प्रवक्ता के अनुसार डोगरान मौहल्ला स्थित कुटिया मोक्ष द्वार से ब्रह्मदर्शी संत उपरामानंद महाराज के आशीर्वाद व संत रामानंद के सान्निध्य में कलश यात्रा निकाली गई। ढोल ढमाकों के साथ निकाली गई कलश यात्रा डोगरान मौहल्ला, इन्द्रा मार्किट, तेलियान पुल, भाभड़ा गुरुद्वारा रोड़ से होते हुए मोक्षद्वार पर सम्पन्न हुई। रास्ते भर श्रद्धालु भजनों पर झूमते हुए डांडिया खेलते रहे। 18 सितम्बर को कुटिया मोक्षद्वार पर प्रात: 5:30 बजे नौ रामायणों के पाठ रखे जाएंगे। 18 से 24 सितम्बर तक प्रात:काल 5:30 से 7 बजे तक व सायंकाल 4 से 6 बजे तक रामायण पाठ, सत्संग व प्रवचन होंगे। 25 सितम्बर को प्रात:काल कुटिया मोक्षद्वार पर व सायंकाल का सत्संग 4 बजे से 6 बजे तक ब्रह्मपुरी तीर्थ स्थल, शांति नगर में किया जाएगा।
प्रवक्ता के अनुसार 26 सितम्बर को प्रात:काल 6 बजे मोक्षद्वार से ब्रह्मपुरी तीर्थ स्थल तक शोभा यात्रा निकाली जाएगी। 8 बजे हवन किया जाएगा। प्रात: 10 बजे ध्वजारोहण, 11 बजे से विशाल सत्संग व रामायण पाठ का भोग डाला जाएगा। समापन पर विशाल भंडारा चलाया जाएगा। इसके अलावा प्रथम नवरात्रे के दिन 22 सितम्बर को प्रात: 6 बजे कुटिया मोक्षद्वार, डोगरान मौहल्ला से श्रीयोग उपराम आनन्द धाम, बाई पास तक पद यात्रा निकाली जाएगी।