डीएचबीवीएन के समाधान शिविर में 160 शिकायतों की हुई सुनवाई, मौके पर समाधान

 

16 OCT 2025 

न्यूज़ नगरी 

रिपोर्टर-काजल 

हिसार-दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक अशोक कुमार गर्ग द्वारा आज बरवाला में समाधान शिविर लगाया गया।

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा लगाए गए इस समाधान शिविर में 160 शिकायतों की सुनवाई की गई। जिनका मौके पर ही समाधान निर्धारित किया गया।


बरवाला के लोगों की मुख्य मांग बरवाला में बने सब स्टेशन को ऊंचा उठाना रही। प्रबंध निदेशक ने कहा कि बरवाला के 33 केवी सब स्टेशन को ऊंचा उठाया जाएगा। ढाणी कारण, ढाणी मिरदाद और ढाणी खान बहादुर के लगभग 2500 उपभोक्ताओं को लाभ देते हुए उनकी मांग के अनुसार उन्हें उपमंडल बाड़ों पट्टी से उपमंडल बरवाला में स्थानांतरित करने के मौके पर ही आदेश दिए। 


बिजली निगम के विभिन्न प्रकार की प्राप्त शिकायतों में लगभग 100 शिकायत बिजली बिलों से संबंधित थी। अन्य शिकायतों में बिजली आपूर्ति के लिए नए फीडर बनाने, डिस्ट्रीब्यूशन व्यवस्था को मजबूत करने, बिजली ट्रांसफार्मर लगाने एवं बदलने, 'मेरा गांव - जगमग गांव' योजना में गांव को शामिल करने, सौर ऊर्जा के कनेक्शन और ट्यूबवेल कनेक्शन जारी करने, बिजली के खंबे, ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग और फीडर डिस्ट्रीब्यूशन कर नए फीडर बनाने से संबंधित थी।


प्रबंध निदेशक अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि बिजली हमारे जीवन का अभिन्न अंग है और यह मूलभूत आवश्यकता बन गई है इसका उचित इस्तेमाल और सही समय पर बिजली बिल का भुगतान आवश्यक है। सौर ऊर्जा का इस्तेमाल भी आवश्यक है और लोगों को इसके लिए सब्सिडी भी दी जा रही है।


उन्होंने बिजली निगम द्वारा बरवाला में किए गए विकास कार्यों के बारे में बताया कि बरवाला सब-डिवीजन के अन्तर्गत बरवाला शहर में वित् वर्ष 2025-2026 में विभिन्न कार्य पूर्ण किये गये हैं। इसके अंतर्गत बरवाला सिटी एरिया में बिजली समस्या से निजात के लिए 11 केवी के दो फीडर बनाकर चालू कर दिए गए हैं। जिसमें एक फीडर का नाम लक्ष्मी विहार व दूसरे का नाम ओल्ड वाटर वर्क्स रखा गया है। पहले फीडर बहुत ज्यादा ऑवर लोड थे जिसके कारण कट लगते थे, अब ऐसी कोई समस्या नहीं है।

बरवाला सिटी एरिया में 200 केवीए के 62 व 100 केवीए के 78 ट्रांसफॉर्मर नए लगा दिए गए है। बरवाला में लगभग 20 नए ट्रांसफार्मर रखने का काम सुचारू रूप से चल रहा है।

बरवाला सिटी एरिया में 2 अन्य 11 केवी फीडरों पर कार्य चल रहा है जिसमे एक 11 केवी दौलतपुर रोड़ व दूसरा 11 केवी सैनी मोहल्ला के नाम से जाने जाएंगे, जो जल्दी ही चालू हो जायेंगे।

बरवाला में लगभग 510 कंडम खम्बे बदले गए हैं और 25 ट्रांसफॉर्मर ऐसे थे जो जमीन पर रखे थे जिससे बहुत खतरा था, उनको खम्बों पर रखा गया है। 3 फीडरों के जो वर्षों पुराने वायर को बदला गया है।


प्रबंध निदेशक ने बताया कि बरवाला सिटी एरिया में विभिन्न साईज की एलटी लाइनों की जर्जर केबल लगभग 20 किलोमीटर की बदल दी गयी हैं और 10 किलोमीटर लगभग बदलने का कार्य चल रहा है। बरवाला टोहाना रोड़ 132 केवी सबस्टेशन से 33 केवी बरवाला को जोड़ने वाली लाईन वर्षों पुरानी जर्जर हालत में थी, लगभग 12 किलोमीटर की लाईन को बदल दिया गया है।


श्री गर्ग ने 33 केवी के प्रस्तावित नए सब स्टेशन की जानकारी देते हुए बताया कि बंद, बनभौरी गुराना, दौलतपुर आदि गांव में बनाए जाएंगे। इसके साथ ही 11 केवी के फीडर गैबीपुर आरडीएस, बरवाला शहर, तारा नगर आरडीएस बरखी खेड़ी आरडीएस, घिराय एपी नया, खरकर आरडीएस, किरोरी आरडीएस, एमसी फीडर, बरवाला फीडर बनाए जाएंगे।

https://www.newsnagri.in/2025/10/Under-the-Prime-Minister-s-Surya-Ghar-Free-Electricity-Scheme-18-consumers-received-the-benefit-of-solar-system.html


प्रबंध निदेशक ने बताया कि मौजूदा 11 केवी फीडर का विस्तार भी किया जाएगा जिसमें बरवाला शहरी फीडर, पुराना खारकड़ी रोड, घिराय एपी, बधवार रोड, मतलौडा एपी, आरडीएसएस आदि शामिल हैं।


समाधान शिविर के अवसर पर मौके हुई शिकायतों के समाधान के बारे में अनेकों जनप्रतिनिधियों, गांव के सरपंच और अन्य लोगों ने बिजली निगम के प्रबंध निदेशक श्री अशोक कुमार गर्ग का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद प्रकट किया।


इस समाधान शिविर के दौरान बरवाला के एसडीम वेद प्रकाश बेनीवाल, बरवाला नगर पालिका के चेयरमैन रमेश बैटरी वाला, डीएचबीवीएन के मुख्य अभियंता राजेंद्र सभरवाल, मुख्यालय सीबीओ के अधीक्षण अभियंता विजेंद्र लांबा, हिसार ऑपरेशन के अधीक्षण अभियंता एफ आर नकवी, कार्यकारी अभियंता विनीत कुमार, अन्य संबंधित कार्यकारी अभियंता और उपमंडल अधिकारी सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, अनेक गांव के सरपंच और अन्य वरिष्ठ मौजिज व्यक्ति मौके पर मौजूद रहे।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad