प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 18 उपभोक्ताओं को सोलर सिस्टम का मिला लाभ

 

15 OCT 2025 

न्यूज़ नगरी 

रिपोर्टर-काजल 

हिसार-सब डिवीजन गंगवा के परिसर में बुधवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें हिसार अधीक्षण अभियंता एफआर नकवी व कार्यकारी अभियंता डिवीजन नंबर-2 विनीत के आदेशानुसार प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को राज्य सरकार द्वारा जारी सब्सिडी के चेक वितरित किए गए।

इस अवसर पर उपमंडल अधिकारी प्रमोद कुमार द्वारा 18 उपभोक्ताओं को राज्य सरकार की ओर से सोलर सिस्टम की सब्सिडी के चेक सौंपे गए। उन्होंने बताया कि जिन उपभोक्ताओं की सोलर सिस्टम की कुल लागत 1 लाख 80 हजार रुपये है, उन्हें केंद्र व राज्य सरकार द्वारा 1 लाख 10 हजार रुपये की सब्सिडी दी जाती है। यह राशि पहले ही लाभार्थियों के खातों में जारी कर दी गई थी और आज औपचारिक रूप से प्रमाणपत्र वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत उपभोक्ता अपने घरों में सोलर सिस्टम लगाकर न केवल अपनी बिजली जरूरतें पूरी कर सकते हैं, बल्कि अतिरिक्त बिजली बेचकर आर्थिक लाभ भी उठा सकते हैं। इस मौके पर उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा दें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad