03 OCT 2025
न्यूज़ नगरी
रिपोर्टर-काजल
हिसार-नागोरी गेट स्थित एच.के.एस.डी. गर्ल्स सीनि. सैके. स्कूल में आज संत कबीर हाऊस द्वारा प्रथम आईपीएस महिला अधिकारी डॉ. किरण बेदी विषय पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढक़र भाग लिया। इस अवसर पर डॉ. किरण बेदी के जीवन, व्यक्तित्व व उनके कार्यों को कविता पाठ, भाषण, नृत्य कहानी व नाटिका द्वारा बखूबी दर्शाया गया। स्कूल की प्राचार्या रेनु मल्होत्रा ने सभी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि डॉ. किरण बेदी का जीवन प्रेरणादायक है। इस अवसर पर स्कूल के सभी स्टॉफ सदस्य भी उपस्थित रहे।
https://www.newsnagri.in/2025/10/Karma-Kalyani-Welfare-Society-organised-Durga-Puja.html
