हरियाणा स्टेट पैंशनर्ज समाज 29 को कैबिनेट मन्त्री रणबीर गंगवा के निवास का घेराव करेगा


11 OCT 2025 

न्यूज़ नगरी 

रिपोर्टर-काजल 

हिसार-क्रान्तिमान पार्क हिसार में हरियाणा स्टेट पैंशनर्ज समाज, हिसार की कार्यकारिणी की बैठक जिलाध्यक्ष रोहताश छाछिया की अध्यक्षता में सम्पन हुई जिसमें महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि आने वाली 29 अक्तूबर को कैबिनेट मन्त्री रणबीर सिंह गंगवा के निवास स्थान का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन में हिसार जिले से भारी संख्या में पैंशनर्ज समाज भाग लेगा।

प्रदेश कार्यकारिणी के सलाहकार भरत सिंह पूनियां ने अपने सम्बोधन में बताया कि 65, 70 व 75 की आयु उपरांत पंजाब तथा हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर 5,10 व 15 प्रतिशत बेसिक पेंशन में बढ़ोतरी करने, चिकित्सा भत्ता पांच हजार रुपये मासिक देने, सभी बिमारियों के लिए कैशलेस मेडिकल सुविधा दी  जाए, फैमिली पैंशनर्ज को भी एल. टी. सी. देने, कम्युटेशन की राशि 15 वर्ष की बजाय 11 वर्ष की जाए, क्योंकि ब्याज दर अब 13 प्रतिशत से घटकर 7 प्रतिशत रह गया है एवं पुरानी पैंशन बहाल करने की मांगें रखी जाएंगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से संरक्षक राजेन्द्र सिंह नैन, कर्मचारी प्रकोष्ठ राष्ट्रीय कार्यकारिणी के महासचिव एम.एल.सहगल, गुलाब सिंह खेदड़, दलबीर सिंह पंघाल, कृष्ण कुमार दुआ, सतबीर सिंह सिवाच, रामप्रकाश शर्मा, पुरुषोतम, किरण दत्त, रामप्रताप, पूर्ण मल, सुभाष वर्मा, रामप्रताप, इन्द सिंह आदि उपस्थित रहे।

https://www.newsnagri.in/2025/10/An-impartial-inquiry-should-be-conducted-into-the-death-of-IPS-officer-Y-Puran-Kumar-Janwadi-Mahila-Samiti.html

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad