भगवान परशुराम जन सेवा समिति ने अन्नकूट का प्रसाद बांटा

 

23 OCT 2025 

न्यूज़ नगरी 

रिपोर्टर-काजल 

हिसार-भगवान परशुराम जन सेवा समिति द्वारा न्यू ऋषि नगर स्थित ब्रह्म पाठशाला में गोवर्धन पूजा के उपलक्ष्य में अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया गया। समिति के मुख्य संरक्षक एच.के. शर्मा की अध्यक्षता में गोवर्धन की पूजा कर हवन यज्ञ किया गया। मुख्य यजमान के रुप में पूर्व पार्षद पंकज दीवान व वेद प्रकाश शर्मा पहुंचे। फिर कढ़ी, खिचड़ी, सब्जी के प्रसाद का पेकिंग कर वितरण किया गया। इस बार पूरी के प्रचलन को बंद कर दिया गया। समिति के संस्थापक योगेन्द्र शर्मा ने बताया कि जब कृष्ण ने ब्रजवासियों को मूसलधार वर्षा से बचाने के लिए सात दिनों तक गोवर्धन पर्वत को अपनी सबसे छोटी उंगली पर उठाकर रखा और गोप-गोपिकाएं उसकी छाया में सुखपूर्वक रहे। सातवें दिन भगवान ने गोवर्धन को नीचे रखा और प्रतिवर्ष गोवर्धन पूजा करके अन्नकूट उत्सव मनाने की आज्ञा दी। तभी से यह उत्सव अन्नकूट के नाम से मनाया जाने लगा। योगेन्द्र शर्मा ने कहा कि समिति द्वारा वर्ष भर हर धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर भाग लिया जाता है। समिति के सभी सदस्यगण पूर्ण सहयोग देते हैं।

प्रसाद वितरण के मौके पर विवेकानंद स्कूल के डायरेक्टर अशोक शर्मा, समिति के संरक्षक विजय ढल, उपप्रधान बलवान शर्मा, पूर्व चेयरमैन सतपाल शर्मा,  सत्यनारायण शर्मा एडवोकेट, छबीलदास, दीवीलाल कौशिक, दीपक ढल, जितेन्द्र शर्मा, उदय शर्मा, शिवजीत, राजेन्द्र कौशिक, विकास गौड़, बॉबी, राजेश भारद्वाज सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

https://www.newsnagri.in/2025/10/Halwa-Puri-Vegetable-Kadhi-Millet-Khichdi-Prasad-distributed-on-Annakut-at-Divya-Dev-Sthanam.html

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad