पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ अतिरिक्त आय का साधन भी है पराली प्रबंधन : उपायुक्त अनीश यादव

 

01 OCT 2025 
न्यूज़ नगरी 
रिपोर्टर-काजल 
हिसार-उपायुक्त अनीश यादव ने किसानों से अपील करते हुए कहा है कि पराली का सही से प्रबंधन करना पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ अतिरिक्त आय का साधन भी है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और पराली प्रबंधन के लिए हर संभव मदद उपलब्ध कराई जा रही है।
बुधवार को उपायुक्त ने पराली को जलने से रोकने की दिशा में गठित की गई फील्ड कमेटी के सदस्यों की बैठक लेते हुए कहा कि वे किसानों से लगातार संवाद बनाए रखें और उन्हें पराली के उपयोग के बारे में जानकारी दें। जिला प्रशासन की प्राथमिकता है कि हर किसान को पराली प्रबंधन के बेहतर साधन उपलब्ध कराए जाएं। पराली जलाने से बचना हम सभी के हित में है क्योंकि इससे प्रदूषण की समस्या बढ़ती है। यदि किसान पराली को संसाधन के रूप में अपनाते हैं तो यह आने वाली पीढ़ियों के लिए भी फायदेमंद होगा।
उन्होंने बताया कि पराली को जलाने के बजाय इससे बायो-ईंधन, खाद, पशु आहार और अन्य उत्पाद बनाए जा सकते हैं। इससे न केवल किसानों की आमदनी बढ़ेगी बल्कि मिट्टी की उर्वरता भी बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि पराली का सही प्रबंधन किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा और साथ ही पर्यावरण की रक्षा में भी अहम योगदान देगा। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त सी जयाश्रद्घा, नारनौंद एसडीएम विकास यादव, बरवाला एसडीएम वेदप्रकाश बेनीवाल, हांसी एसडीएम राजेश खोथ, नगराधीश हरिराम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad