03 NOV 2025
न्यूज़ नगरी
रिपोर्टर-काजल
हिसार-भारत विकास परिषद वीर शाखा हिसार द्वारा स्थानीय इंडस आर पी एस स्कूल के सभागार में भारत को जानो प्रतियोगिता व गुरु वंदन–छात्र अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। शाखा अध्यक्ष डॉक्टर रमेश आर्य ने सभी मेहमानों का स्वागत और अभिनंदन किया और कहा कि भारत को जानो' प्रतियोगिता केवल एक प्रश्नोत्तरी नहीं है, बल्कि यह एक शैक्षिक आंदोलन है जिसका लक्ष्य युवाओं में राष्ट्रीय प्रेम, जिज्ञासा और जिम्मेदारी की भावना को पोषित करना है। यह उन्हें केवल देश के बारे में जानने के लिए नहीं, बल्कि एक बेहतर भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करती है। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता वंदन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में श्री राकेश बंसल ऍमडी,जेएनबी इंडस्ट्रीज, हिसार ने शिरकत की और कहा कि भारत विकास परिषद की वीर शाखा वर्ष भर सेवा के कार्यों में संलग्न रहती है। बंसल ने कहा कि भारत विकास परिषद में 'सेवा' केवल एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह संगठन का प्राण है। यह वह शक्ति है जो परिषद के सदस्यों को एकजुट करती है और उन्हें राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को निभाने के लिए प्रेरित करती है। वीर शाखा 'सेवा' के माध्यम से ही सामाजिक मूल्यों को मूर्त रूप देती है और देश के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने शाखा के स्थाई प्रकल्प निशुल्क अस्पताल की सराहना की और अपनी तरफ से पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा की बूंद बूंद से घड़ा भरता है और भारत की भूमि देने का महत्व अच्छी तरह से समझती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री हुकुमचंद गोयल प्रांतीय गतिविधि संयोजक, संस्कार ने की जबकि पर्यवेक्षक के तौर पर श्री कमल बंसल पूर्व अध्यक्ष, शाखा आदमपुर रहे। चेयरपर्सन, मिशन सेव चिल्ड्रन,श्रीमती अनीता जैन विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। यह प्रतियोगिता डॉ. एससी राजपूत, प्राचार्य, इंडस आरपीएस स्कूल, हिसार, श्री महिपाल यादव, राष्ट्रीय सदस्य, सेवा व श्री ऋषि राज बुडाकिया, हिसार जिला सम्वयक की गरिमामयी उपस्थिति उपस्थिति में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत को जानो प्रतियोगिता के परिणाम वरिष्ठ वर्ग में प्रथम सेंट मेरीज स्कूल, द्वितीय डीपीएस, तृतीय आई डी डी ए वी जबकि कनिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान होली एंजेल स्कूल, द्वितीय स्थान सेंट मैरीज़ स्कूल, और तृतीय स्थान पर गुरु नानक देव स्कूल रहा। मंच संचालन डॉक्टर सुमन यादव ने किया। प्रकल्प प्रमुख डॉ वीरेंद्र यादव ने बताया ने बताया कि प्रतियोगिता में 19 विद्यालयों की 36 टीमों ने सहभागिता दी। गुरु वंदन छात्र अभिनंदन सत्र में अपने-अपने स्कूलों में श्रेष्ठ गुरुजनों व उत्कृष्ट विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शाखा सचिव डॉ. देवेंद्र मोहन, कार्यवाहक सचिव कुलभूषण शर्मा, कोषाध्यक्ष संजय भयाणा, शाखा गतिविधि संयोजक डॉ. वीरेंद्र यादव, श्री संजीव रेड्डी हिसार भाजपा जिला उपाध्यक्ष, विकास खरब, नरेंद्र शर्मा, प्रकल्प प्रमुख डॉ. विवेक श्रीवास्तव, प्रकल्प प्रमुख श्री रवि भूषण मोंगा , डॉ. सुमन यादव, डॉ. तिलक राज आहूजा, डॉ. सुनीता भार्गव, चंद्रभान चोपड़ा, रवि भूषण मोंगा, संजय डालमिया, विजय चावला, ओमप्रकाश शोगलान, संत लाल महता, प्रदीप वर्मा, चंद्रभान वर्मा, यशवन्त जैन, अमित लांबोरिया, डॉक्टर गिरिराज, रिशाल सिंह, भजनलाल, सहित सभी विद्यालयों के अध्यापक व प्रतिभागी उपस्थित रहे।

.jpg)