डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल ने नो नशा नेशन के अंतर्गत किया 21 कुण्डीय हवन मंत्री रणबीर गंगवा ने भी डाली हवन में आहुति

 

08 DEC 2025 

न्यूज़ नगरी 

रिपोर्टर-काजल 

हिसार-स्थानीय डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, कैमरी रोड़ हिसार द्वारा 21 कुण्डीय हवन आयोजित किया गया। पद्मश्री पूनम सूरी के सुपुत्र योगी सूरी (राष्ट्रीय अध्यक्ष आर्य युवा समाज) के द्वारा चलाए गए अभियान नो नशा नेशन के अंतर्गत यह हवन आयोजित किया गया। योगी सूरी ने संपूर्ण भारत को नशा मुक्त बनाने का बीड़ा उठाया है। इसी के तहत आज पूरे हरियाणा में अलग-अलग स्थानों पर वैदिक यज्ञ का आयोजन किया गया। इसी श्रृंखला में डीएवी पब्लिक स्कूल, कैमरी रोड हिसार द्वारा अमरदीप कॉलोनी पार्क में यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में कैबिनेट मंत्री रणवीर गंगवा उपस्थित हुए। विद्यालय के उपाध्यक्ष नरेंद्र पाल मिगलानी ने विशिष्ट अतिथि के रुप में इस कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम में विशिष्ट आकर्षण का केंद्र रहे डी ए वी पब्लिक स्कूल कैमरी रोड के छात्र और छात्राएं। उन्होंने वैदिक मंत्रों के साथ यज्ञ करके वातावरण को शुद्ध एवं पवित्र कर दिया।

केबिनेट मंत्री रणवीर गंगवा ने अपने संबोधन में बच्चों को एवं स्थानीय जनता को नशा मुक्त भारत बनाने के लिए प्रेरित किया। सोनीपत से आई करिश्मा गोदारा ने बच्चों को महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए इस बुराई को समाज से समाप्त करने का आग्रह किया। वहां उपस्थित प्रत्येक व्यक्ति ने शपथ लेते हुए नशे से दूरी बनाकर खुशहाल जीवन जीने का संकल्प लिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या गीता मल्होत्रा ने बताया कि स्थानीय विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों पर विशेष बल दिया जाता है। शैक्षणिक योग्यता के साथ-साथ बच्चों के नैतिक मूल्यों संबंधी ज्ञान को भी विकसित करने का सफल प्रयास किया जाता है। वैदिक परंपरा का अनुसरण करते हुए कार्यक्रम का समापन शांति पाठ व डी ए वी गान से हुआ।

https://www.newsnagri.in/2025/12/Last-day-of-Geeta-Jayanti-festival-at-Geeta-Bhawan.html

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad