दिवंगत बी.के. भारती के जन्म दिन को प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया

 

16 DEC 2025 

न्यूज़ नगरी 

रिपोर्टर-काजल 

हिसार-दास संस्था द्वारा संचालित भारती सेवा सदन धर्मशाला, बारह क्वार्टर रोड हरि नगर में संस्था के संस्थापक व सेवानिवृत प्रिंसीपल स्व. बी.के.भारती का जन्म दिवस प्रेरणा दिवस के रुप में मनाया गया। संस्था के प्रधान जितेन्द्र कुमार भारती ने बताया कि समारोह में नलवा के विधायक रणधीर पनिहार ने मुख्यातथि के रुप में भाग लिया। विशिष्ट अतिथि नगर निगम के पूर्व महापौर गौतम सरदाना रहे। इससे पूर्व सत्संग-कीर्तन का आयोजन किया गया जिसमें परमहंस श्रीयोग त्रिवेणी, 12 क्वार्टर से साध्वी निजआत्म योगानंद ने प्रवचन दिये। मंच संचालन कमल हांडा ने किया।

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक रणधीर पनिहार ने कहा कि समाजसेवी स्व. बी.के.भारती समाजसेवा की प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने अनेक संस्थाओं का मार्गदर्शन किया जो आज फल-फूल रही हैं। समाज को नई दिशा दिखाने का काम किया। वे युवा वर्ग के लिये प्रेरणास्रोत रहे हैं। उनका जन्म दिन मनाना बेहद खुशी की बात है। स्व. बी.के.भारती का पूरा जीवन समाज को समर्पित रहा। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिये। अन्य वक्ताओं ने भी स्व. बी.के.भारती के जीवन पर प्रकाश डाला। समारोह में नगर पार्षद राजेश अरोड़ा, ज्योति वर्मा, पूर्व पार्षद मनोहर लाल नांगरू, पंकज दीवान, समाजसेवी मेहरचंद मनचंदा, डॉ. विरेन्द्र भारती, सुरेंद्र बजाज, भीम मक्कड़, ओमप्रकाश असीजा, डॉक्टर हेमंत आहुजा, सुरेश कक्कड़ अमरनाथ बत्रा, टीनू आहूजा, भीम नारंग, रमेश चुघ, बंसीलाल पठनेजा, लोकेश असीजा, सतीश भाटिया, प्रवीण गोगिया, संजय गाबा सहित सैंकड़ों लोगों ने भाग लिया।

newsnagri.in/2025/12/Thousands-of-workers-from-Hisar-district-including-Adampur-constituency-enthusiastically-left-the-vote-chor-throne-and-participated-in-the-mega-rally-MLA-Chandraprakash.html

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad