15 DEC 2025
न्यूज़ नगरी
रिपोर्टर-काजल
हिसार-पूर्व विधायक एवं हरियाणा खादी व ग्रामोद्योग मंडल के पूर्व अध्यक्ष जयनारायण वर्मा की स्मृति में हिसार के सर्वोदय भवन में श्री जयनारायण वर्मा स्मारक चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा श्रद्धांजलि व स्मृति सभा एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रमुख व्यवसायी एवं समाजसेवी श्री संजय गुप्ता उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रख्यात गांधीवादी चिंतक एवं पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष, गांधी स्मारक निधि पंजाब–हरियाणा–हिमाचल प्रदेश, पट्टी कल्याणा डॉ. सुमेर चन्द गुप्ता ने की। उनकी गरिमामय उपस्थिति ने समारोह की शोभा एवं वैचारिक ऊँचाई को और अधिक सुदृढ़ किया। समाजसेवी श्री धर्मवीर शर्मा को उनके दशकों से चले आ रहे निस्वार्थ, समर्पित एवं प्रेरणादायी सेवा कार्यों के लिए समारोह स्वरूप सातवें जयनारायण वर्मा सम्मान- रजतपत्र से अलंकृत किया गया। उन्हें पगड़ी व सूत की माला सम्मान पट्ट पहनाकर शॉल, पौधा व प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया।
इस अवसर पर मुख्यातिथि आदरणीय संजय गुप्ता जी ने पूर्व विधायक जयनारायण वर्मा द्वारा किए गए जनहित के कार्यों को याद करके उनके बताए मार्ग का अनुसरण करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय जयनारायण वर्मा ने हमेशा अन्याय का विरोध करते हुए वंचित समाज के हितों के लिए कार्य किया। उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि भले ही वर्मा जी पिछड़ा वर्ग समाज से थे किंतु सामाजिक एवं राजनीतिक तौर पर वह बहुत समृद्ध थे तथा उनकी सोच उनके विचार उनके सिद्धान्त एवं आदर्श बहुत उच्च कोटि के थे। वर्मा जी के ओजस्वी भाषणों व वक्तव्यों से वे खुद बहुत प्रभावित रहे। वर्मा जी ने देश की स्वतंत्रता के उपरांत भूदान आंदोलन, सर्वोदय समाज, खादी व कुटीर उद्योग बोर्ड व पिछड़ी जाति आयोग में प्रतिष्ठित पदों पर कार्य किया। इसके साथ-साथ उन्होंने पिछड़ों के कल्याणार्थ विभिन्न आंदोलनों का सफलतापूर्वक नेतृत्व भी किया।
श्री जयनारायण वर्मा स्मारक चैरिटेबल ट्रस्ट के महासचिव एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल ने अतिथियों का सत्कार करते हुए स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। उन्होंने सम्मान समारोह की प्रासंगिकता, ट्रस्ट की स्थापना एवं उसकी गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
अलंकरण समारोह में प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. महेंद्र सिंह ने अभिनंदन - प्रशस्ति पत्र पढक़र धर्मवीर शर्मा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके सामाजिक कार्यों के बारे में बताया कि उन्हें गांधी दर्शन में सर्वोदय से जुड़े अनेक स्वतंत्रता सेनानियों व प्रमुख समाज सेवियों से साक्षात मिलने का लगातार अवसर मिला है तथा दादा गणेश, लाला बलवंत राय तायल, भगत रामेश्वर दास, जय नारायण वर्मा, पंडित जगत स्वरूप, शोभा भाई वेदलंकार, पंडित ओम प्रकाश तिरखा आदि के साथ दीर्घकालिक सानिध्य प्राप्त हुआ है इसीलिए धर्मवीर शर्मा को सम्मान रजत पत्र दिया जा रहा है। तथा उन्होंने बताया कि देश में आपातकाल के दौरान सर्वोदय से जुड़े जयनारायण वर्मा 19 महीने जेल में रहे। इस योगदान को देखते हुए और सर्वोदय से जुड़े होने के कारण उन्हें पार्टी ने विधानसभा की टिकट दी और जनता ने विश्वास जताते हुए उन्हें विजयी भी बनाया।
इस समारोह के सम्मानित व्यक्तित्व धर्मबीर शर्मा ने भी इस सम्मान रजत-पत्र पर अपनी भावाभिव्यक्ति व्यक्त करते हुए कहा कि इस सम्मान के बाद मेरी जिम्मेदारी इस ट्रस्ट व समाज के प्रति और ज्यादा बढ़ गई है।
सातवें अलंकरण समारोह की अध्यक्षता कर रहे डॉ सुमेरचंद गुप्ता पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष गांधी स्मारक निधि ने अपने सम्बोधन एवं सन्देश में ट्रस्ट के प्रेरणादायक कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की। उन्होंने ट्रस्ट द्वारा समारोहपूर्वक सम्मानित व्यक्तित्व के चयन को सार्थक ठहराते हुए ऐसे कार्यों को सर्वोत्कृष्ट उल्लेखनीय एवं प्रेरणादायक बताया। उन्होंने बताया कि वर्मा जी ने तमाम जीवन पिछड़ों शोषितों वंचितों के हितों में उनके समग्र उत्थान के लिए संघर्षों में कभी अपनी अथवा अपने परिवार की स्वार्थपूर्ति या जीवनयापन को सुगम बनाने के लिए अपने आदर्शों सिद्धांतों से समझौता नहीं किया।
कार्यक्रम के अंत में श्री जयनारायण वर्मा स्मारक चैरिटेबल ट्रस्ट पंजीकृत के प्रबंधक शैलेश वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन देकर सभी अतिथियों का आभार जताया। उन्होंने आज के "सातवें जय नारायण वर्मा सम्मान-रजतपत्र" के सालाना समारोह में सम्मानित व्यक्तित्व गांधीवादी चिंतक धर्मबीर शर्मा जी (पूर्व सचिव गांधी स्मारकनिधि पटट्टीकल्याणा) व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय संजय गुप्ता जी (प्रमुख समाज सेवी एवं व्यवसायी) तथा अध्यक्षता कर रहे डॉ सुमेरचंद गुप्ता जी (पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष के करकमलों द्वारा, सेंकडों की संख्या में भिन्न भिन्न समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में ट्रस्ट द्वारा स्थापित मानदंडों के अनुरूप भावभीने नवाचार अंदाज में सम्मानित करने के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी उपस्थित अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व अभिनन्दन किया। उन्होंने सर्वोदय भवन की नियमित रविवारीय सभा के ऐतिहासिक महत्व को भी स्पष्ट किया। सेवानिवृत्त एस ई डॉ सत्यपाल शर्मा ने कुशल मंच संचालन के साथ समारोह को विधिवत रूप से सम्पन्न करवा कर सभी का मन मोह लिया।
इस दौरान सर्वोदय भवन के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता पी.के. संधीर ने अपने सम्बोधन में बताया कि जयनारायण वर्मा स्मारक चैरिटेबल ट्रस्ट श्रेष्ठ सामाजिक व रचनात्मक कार्यों के लिए पिछले वर्षों में छह हस्तियों को सम्मानित कर चुका है। वर्ष 2019 में आर्यनगर गुरुकुल के कुलपति रामस्वरूप शास्त्री, वर्ष 2020 में दयानंद महाविद्यालय के इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह, वर्ष 2021 में गांधी स्मारक निधि के अध्यक्ष रामचंद्र राही, वर्ष 2022 में प्रसिद्ध इतिहासकार व लेखक डॉ. मदन मोहन जुनेजा, वर्ष 2023 में समाजसेवी व उद्योगपति विजय कौशिक तथा 2024 में समाजसेवी कु. अनु चिनिया को जयनारायण वर्मा सम्मान- रजतपत्र से अलंकृत कर चुका है जो अपने आप में विश्मरणीय है।
श्रद्धांजलि व स्मृति सभा एवं सम्मान समारोह में उपरोक्त के अलावा जगदीप भार्गव, नरेंद्र तायल, डॉ. पटेल सिंह,राजबीर वर्मा,पृथ्वी सिंह बिश्नोई, कर्नल ओमप्रकास, अन्नु चिनिया,अनिल कुमार, कुलभूषण जांगड़ा, राजेश जाखड़, रामफल जलंधरा, डॉ के के वर्मा, ओम प्रकाश जलंधरा, डॉक्टर महेंद्र चुघ, अनिल जौहर, डॉ आर के सैनी, के पी कालिया, विकास गोयल,रामनिवास सिकारपुर, सतीश भाटिया, मुनि देवी, बजरंग इन्दल, राजकुमार जांगड़ा, योगराज शर्मा, उदय जमावड़ी, डॉ हरीश यादव, अमृतलाल जलंधरा, सतबीर वर्मा, धनराज प्रकृतिक चिकित्सक, सुलोचना वर्मा, इन्दु वर्मा, कृष्णा खोवाल, अंजू वर्मा, सुशीला चावला, संतोष, कुसुम एडवोकेट, सुभाष शर्मा, कुलदीप सिंह, वीरेंद्र कौशल, प्रियंका, कुशाल, सुभाष मास्टर, सुदेश चावला, वीरेंद्र कौशल, मामन राम मनेठिया , संजय वर्मा, महावीर शर्मा, बिजेंद्र सिंह, महेंद्र सोनी, नवीन गांधी, कमलेश शर्मा, नीलम शर्मा, दीपक शर्मा, देवेंन वर्मा, प्रशांत वर्मा, अनिल गुप्ता एडवोकेट, कमल किशोर, मंजू वर्मा, नैना चावला वर्मा, प्रदीप गाबा, लखबीर सिंह, सीताराम टाक, सुषमा वर्मा, सिमरन वर्मा, ओपी जलंधरा, रामचन्द्र टाक, सुरेश जैन, आत्मा राम गर्ग, राजेन्द्र शर्मा, कविता शर्मा, संतोष रानी, ब्रह्मराज, पवन शर्मा, कृष्ण गोयल, गितांशी, मानवी, कुमार दक्ष आदि ने विशेष उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढाई।

