मातृभूमि स्कूल में सेवा भारती की लेखन प्रतियोगिता, पूर्व चेयरमेन सतबीर वर्मा ने की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत

 

15 DEC 2025 

न्यूज़ नगरी 

रिपोर्टर-काजल 

हिसार-सेवा भारती इकाई बरवाला द्वारा स्थानीय मातृभूमि स्कूल में एक प्रेरणादायक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पूर्व चैयरमेन सतबीर वर्मा कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। पूर्व चैयरमैन ने बच्चों को सम्मानित किया। इस अवसर सतीश समैन, रमेश सरदाना, प्रवीन सैनी, मोनू सिंदुजा, प्रवीन खटक व अन्य अधिकारीगण व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

पूर्व चेयरमेन सतबीर वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से बच्चों का मानसिक विकास होता है और उन्हें अपनी भावनाओं को शब्दों के माध्यम से व्यक्त करने का मंच मिलता है। उन्होंने सेवा भारती के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि संगठन समाज सेवा के साथ-साथ शैक्षिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

प्रतियोगिता में स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और "मातृभूमि" विषय पर अपने विचार कागज़ पर उतारे। बच्चों द्वारा लिखी गई रचनाओं में देश के प्रति उनके प्रेम और समर्पण की झलक साफ दिखाई दी। निर्णायक मंडल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का चयन किया, जिन्हें अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

सेवा भारती के पदाधिकारियों ने सभी उपस्थितगणों, स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी ऐसे आयोजन किए जाते रहेंगे

https://www.newsnagri.in/2025/12/Thousands-of-workers-from-Hisar-district-including-Adampur-constituency-enthusiastically-left-the-vote-chor-throne-and-participated-in-the-mega-rally-MLA-Chandraprakash.html

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad