कार्यकर्ता के दम ही जजपा सरकार की सहयोगी पार्टी बनकर कर रही है जनसेवा : विजय गोठड़ा


 07 Feb 2022

अनिल यादव/न्यूज़ नगरी

भिवानी - प्रदेश सरकार की सहयोगी पार्टी जननायक जनता पार्टी ने अपनी आईटी सैल् की कार्यकारिणी में विस्तार किया है। इस दौरान जजपा ने भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा एवं भिवानी जिला के कोर्डिनेटर नियुक्त किए है। जिसके तहत सुमन गोदारा व सतपाल तलवानी को भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा की आईटी सैल में कोर्डिनेटर की जिम्मेवारी मिली है, वही राकेश रंगा व जोगेंद्र मितानी को भिवानी जिला में आईटी सैल के कोर्डिनेटर की जिम्मेवारी मिली है। नवनियुक्त पदाधिकारियों का सोमवार को भिवानी पहुंचने पर जजपा जिला अध्यक्ष विजय गोठड़ा ने फूल-मालओं के साथ स्वागत किया एवं उन्हे बधाई दी। इस मौके पर जजपा जिला अध्यक्ष विजय गोठड़ा ने कहा कि एक कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हेाता है। कार्यकर्ता के दम ही आज जजपा सरकार की सहयोगी पार्टी बनकर जनता की सेवा कर रही है। इसीलिए कार्यकर्ताओं का चयन एवं सम्मान बहुत जरूरी है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई भी दी। इस मौके पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह, पार्टी प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया तथा कहा कि उन्हे जो जिम्मेवारी सौंपी गई है, उसका वे बाखूबी निर्वहन करते हुए जनसेवा करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि अब उनका कार्य जजपा की आईटी विंग को मजबूती प्रदान करना होगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ. शिव शंकर भारद्वाज, पार्षद ईश्वर मान, उपप्रधान मामन प्रजापति, एडवोकेट मनोहर लाल सरदाना, पार्षद सुशीला पुनिया, सोमप्रकाश अरोड़ा, मदन यादव जूसवाला, प्रदीप गोयल, बृजलाल जोगी, आशु वाल्मिकी, हंसा साई, दयानंद ढिक़ाव, बलवान कौशिक, राजेश ग्रेवाल, राजेश शर्मा, शंकर आहुजा, बबलू प्रजापति, देवा खटीक सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। 


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad