कांग्रेस के सदस्यता अभियान को लेकर बैठक आयोजित, डिजिटल माध्यम से जोड़ा जाएगा लोगों को


 17 Feb 2022 

कमल /न्यूज़ नगरी 

हिसार-उकलाना विधानसभा के अंतर्गत अग्रोहा ब्लॉक के गांवों में कांग्रेस सदस्यता अभियान हेतु कांग्रेस पार्टी के गणमान्य कर्मठ कार्यकर्ताओं की  एक बैठक अग्रोहा स्थित प्रतिष्ठान में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं एचपीएससी के पूर्व सदस्य जगन्नाथ और हरियाणा कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट के प्रदेश चेयरमैन एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में कांग्रेस सदस्यता अभियान के उकलाना विधानसभा प्रभारी के तौर पर शैलेश वर्मा पूर्व जेडएमइओ ने विशेष तौर पर शिरकत की।


बैठक के शुभारंभ पर नवनियुक्त उकलाना प्रभारी शैलेश वर्मा को कार्यकर्ताओं की ओर से जोरदार स्वागत किया।  बैठक में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बहन कुमारी सैलजा के दिशा निर्देशानुसार हर गांव में प्रत्येक बूथ पर एक महिला एवं एक पुरूष की नामांकनकर्ता की नियुक्ति करते हुए कांग्रेस सदस्यता अभियान को जोर शोर से चलाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही निर्णय लिया गया कि इस सदस्यता अभियान में डिजिटल माध्यम का विशेष तौर पर इस्तेमाल करते हुए अधिक से अधिक लोगों को ऐप व लिंग आदि के माध्यम से जोड़ा जाएगा ताकि प्रक्रिया को आसान बनाया जा सके।

बैठक को संबोधित करते हुए एडवोकेट खोवाल ने कहा कि बीजेपी की जनविरोधी नीतियों के चलते लोगों में भारी निराशा व हताशा है। विशेष तौर पर निम्र व मध्यम वर्ग के लोग एक आशा के तौर पर कांग्रेस पार्टी की ओर देख रहे हैं। देश के पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों में इसकी स्थिति पुरी तरह से साफ हो जाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों को अब विश्वास हो गया है कि उनका हित कांग्रेस पार्टी में ही सुरक्षित है। इसलिए ऐसे लोगों को चिन्हित करते हुए उन्हें पार्टी के साथ जोड़ा जाए। एचपीएससी के पूर्व सदस्य जगन्नाथ ने कहा कि लोगों के रूझान के देखते हुए यह स्पष्ट हो गया है कि कांगे्रस का यह सदस्यता अभियान अपने आप में एक रिकॉर्ड कायम करेगा और आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी। सदस्यता अभियान के उकलाना प्रभारी शैलेश वर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, वे उसे पूरे उत्साह व कर्तव्यनिष्ठा के साथ निभाएंगे और उकलाना विधानसभा क्षेत्र में भारी संख्या में नए सदस्य बनाते हुए पार्टी को ओर अधिक मजबूत बनाया जाएगा। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी अपने अपने सुझाव दिए, जिनपर अमल करने के लिए कार्यप्रणाली भी सुनिश्चित की गई। सभी कार्यकर्ताओं ने इस सदस्यता अभियान का पुरजोर समर्थन करते हुए पूर्ण सहयोग का भरपूर आश्वासन भी दिया। इस मौके पर जगदीश ज्याणी, हरिकृष्ण प्रभुवाला, महावीर पूनिया, गीता सिहाग, दारा प्रधान, भाना राम, संजय जाखड़, बलवान सिंह, रामनिवास ज्याणी, नरेश काजला, राजेन्द्र खान, सीताराम ज्याणी, सतबीर जाखड़, रोहताश गुज्जर, आनंद शर्मा, धर्मबीर सिंह, संदीप ज्याणी, सुभाष भाम्भू, लेखपाल, रायसाहब, रमेश सिंह पूर्व सरपंच  सहित कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad