21 Feb 2022
न्यूज़ नगरी डेस्क-
रेवाड़ी -रेवाड़ी पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने रेवाड़ी में सर्कुलर रोड स्थित स्पा सेंटर पर रेड की। पुलिस टीम ने 4 लड़कियों और 1 लड़के को संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार किया है। सबको हिरासत में लेकर सिटी थाना ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक उन्हें सूचना मिली थी कि सर्कुलर रोड पर बने होटल में डिसेंट स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा हो रहा है। इस सूचना के बाद पुलिस ने स्पा सेंटर की निगरानी की और रेड मारी। पुलिस को स्पा सेंटर से 4 लड़कियां और 1 लड़का आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस ने चारों को तुरंत हिरासत में लिया। डीएसपी हंसराज ने कहा कि पुख्ता जानकारी मिलने के बाद ही स्पा सेंटर पर रेड की गई। इस धंधे में संलिप्त अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है, जो भी इसमें शामिल होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हालांकि पुलिस ने पकड़ी गई लड़कियों और लड़के का नाम नहीं बताया है।
आपको बता दें कि 10 दिन के भीतर रेवाड़ी पुलिस की स्पा सेंटर पर ये तीसरी रेड है। सबसे पहले पुलिस ने धारूहेड़ा चुंगी स्थित स्पा सेंटर पर की थी। वहां से 10 से ज्यादा लड़कियों को पकड़ा था। उसके बाद 5 दिन पहले राजेश पायलट चौक स्थित स्पा सेंटर से 3 लड़कियों और 1 लड़के को पकड़ा था। पुलिस को स्पा सेंटर की आड़ में चलने वाले जिस्मफरोशी के धंधे की जानकारी तो बहुत पहले थी, लेकिन कुछ समय से पुलिस को इसकी शिकायतें ज्यादा मिल रही थी। इसके बाद पुलिस ने स्पा सेंटरों की निगरानी शुरू कर कार्रवाई शुरू की। पुलिस की कार्रवाई से स्पा सेंटर चलाने वालों में भी हड़कंप मचा हुआ है।