28 April 2022
न्यूज़ नगरी
हिसार(कमल सैनी)-जिले की नव-नियुक्त अतिरिक्त उपायुक्त नेहा सिंह ने बुधवार को अपना कार्यभार संभाल लिया। नेहा सिंह वर्ष 2015 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। गौरतलब है कि अतिरिक्त उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल का हिसार से रेवाड़ी स्थानान्तरण होने के उपरांत सिरसा में जिला नगर आयुक्त के पद पर कार्यरत नेहा सिंह को हिसार जिले का अतिरिक्त उपायुक्त लगाया गया है।