05 May 2022
न्यूज़ नगरी
हिसार(कमल सैनी)- मनोहर मोर्चा ने आज हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के जन्मदिन पर सेक्टर 14 स्थित पंजाबी भवन में हवन यज्ञ व भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर मनोहर मोर्चा के संस्थापक सुभाष ढींगड़ा व उनकी पूरी टीम ने आए हुए अतिथियों व सभी गणमान्य लोगों का पटका पहनाकर व तिलक लगाकर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा के जिलाध्यक्ष अशोक मग्गू ने की व महिला जिलाध्यक्ष नीलम टुटेजा ने अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में विशेष रुप से उपस्थित हुए महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव ने बोलते हुए कहा मुख्यमंत्री को हरियाणा का अब तक का सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री बताया व पूरे हरियाणा प्रदेश को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी। मनोहर मोर्चा के संस्थापक सुभाष ढींगड़ा ने बताया कि मनोहर मोर्चा की ओर से प्रदेश स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है जिसमें सबसे पहले हवन यज्ञ किया गया। आए हुए लोगों ने अपनी आहुति डाली व मुख्यमंत्री की दीर्घायु की कामना की। लगभग 101 स्कूली छात्राओं को इस अवसर स्टेशनरी वितरित की गई व हिसार की प्रमुख संस्थाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अति विशिष्ट अतिथि के रूप में हरियाणा के निकाय मंत्री डॉक्टर कमल गुप्ता, राज्यसभा सांसद जनरल डी.पी. वत्स, हांसी के विधायक विनोद भ्याना, मेयर गौतम सरदाना ने शिरकत की व अपना संबोधन देकर मुख्यमंत्री को अपनी शुभकामनाएं दी। मनोहर मोर्चा के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने कहा कि लगातार तीन सालों से मनोहर मोर्चा आम जन की आवाज को सरकार व प्रशासन तक पहुंचा कर अंत्योदय मिशन को पूरा करने का काम कर रहा है व सुभाष ढींगड़ा के नेतृत्व में जल्द ही मनोहर मोर्चा की शाखाएं हरियाणा के प्रत्येक जिलों में गठित होंगी। पंजाबी वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष अजय बत्रा व सभी सदस्यों का इस कार्यक्रम में विशेष सहयोग रहा। इस कार्यक्रम में वी.सी. डॉ. बी आर कम्बोज, वी सी करनाल समर सिंह, सीनियर डिप्टी मेयर अनिल मानी, डिप्टी मेयर जयवीर गुज्जर, लोकेश अनेजा, सीएमओ रत्ना भारती, सोनाली फोगाट, पूर्व विधायक वेद नारंग, महावीर प्रसाद, डॉ. उमेश कालड़ा, डॉ. योगेश बिदानी, वीना अरोड़ा, कर्णसिंह रानोलिया, जितेंद्र भारती, पार्षद प्रतिनिधि पंकज दीवान, पार्षद अमित ग्रोवर, भीम महाजन ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। भिवानी से जिलाध्यक्ष संजय दुआ व रानियां से हल्काध्यक्ष डॉ. मोहित चौहान ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की। विक्रांत भटेजा, धीरज मक्कड़, सुरेंद्र सैनी, संजय सेहरा, अशोक गांधी, साहिल पपनेजा, कपिल चोपड़ा, राजकुमार सलूजा, गुलशन कथूरिया, संदीप थरेजा, विजय ढल्ल आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।