09 Aug 2022
न्यूज़ नगरी
हिसार(ब्यूरो)- हरियाणा के पूर्व गृहमंत्री मनीराम गोदारा के भांजे मनोज पाल बिश्नोई आदमपुर ने कहा कि आगे होने वाले आदमपुर उपचुनाव को आदमपुर में महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 36 बिरादरी के लोग शामिल होगे। महापंचायत के लोग अगर चुनाव लडने के लिए चुनावी मैदान मे उतारते है तो वे आदमपुर से चुनाव जरुर लडेगे।
मनोज पाल ने कहा कि आगे होने वाले उपचुनाव को कुछ पार्टियों से उनका सम्पर्क भी है। महापंचायत के लोग उन्हे पार्टी सिंबल पर चुनाल लडने की इजाजत देगे तो वह उस पार्टी से चुनाव लडेगे। उन्होंने वर्तमान विधायक कुलदीप बिश्नोई पर निशाना साधते हुए कहा कि कुलदीप बिश्नोई दो बार सांसद व चार बार विधायक रह चुके है। कुलदीप बिश्नोई ने आदमपुर में कोई विकास कार्य नही करवाए। वे अब स्वार्थ की राजनीति से बीजेपी में शामिल हुए है। आज आदमपुर में जलभराव, गालियो में बने गढ्डे, किसानो को सिचाई का पानी नही मिल रहा है। और लोगों को पीने का पानी भी पर्याप्त मात्रा में मुहैया नही करवाया गया है। उन्होंने कहा कि कुलदीप बिश्नोई ने उस समय इस्तीफा क्यो नही दिया जब किसान आंदोलन में 750 किसान आंदोलन के दौरान शहीद हो गए थे। उन्होने कहा कि बाससमंद सहित अन्य गांवो की पानी की समस्या को दूर क्यो नही करवाया गया। पीने के पानी की आज भी बडी दिक्कते है।
मनोज पाल ने कहा कि पिछले सालो से आदमपुर से जुडे हुए है। लोगों को सुख दुख में शामिल होते रहे है। साथ ही किसान आंदोलन के दौरान किसान को धरने पर समर्थन भी किया है । और किसान की हर संभव मदद की गई और बालसमंद के किसानो की मदद भी की। उन्होने कहा कि कोरोना काल में आदमपुर में लोगो का काफी मदद की गई। खाने के लगर भी लगाए गए। उन्होने कहा कि वे आदमपुर में समय समय पर जरुरत मद लोगों की हमेशा मदद करते रहे है। उन्होने कहा कि आज आदमपुर की जनता से उन्हेे काफी समर्थन मिल रहा है।
उन्होने कुलदीप पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता से आपको बार.बार पार्टी बदलने के लिए विधायक बनाया गया था क्या। उन्होने कहा कि अगर आपको इस्तीफा देना था तो किसान आंदोलन के दौरान किसानों के समर्थन में देते और आदमपुर विधानसभा के लोगों का सिर गर्व से ऊंचा हो जाता। उन्होंने कहा कि आपने बाससमंद के किसानो को मुआवजा क्यो नही दिलवाया। आपने भावी मुख्यमंत्री के सपने दिखाकर के वोट लिए थे। और अब मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नीचे काम कैसे करेगे और अपने निजी स्वार्थ के लिए हमारे वोटों का उपयोग कब तक करोगे। उन्होने कहा कि आपने ग्रीवेंस कमेटी की मीटिंग में कितनी बार हिस्सा लिया और कितनी बार विधान सभा में आदमपुर की समस्याओं को आवाज उठाई थी। आज तक आपका कितना ग्रांट काम न करने के कारण लैप्स हो चुका है।