06 Feb 2023
न्यूज़ नगरी
हिसार(ब्यूरो)- ब्राह्मण समाज की मान प्रतिष्ठा व कल्याण हेतु ब्राह्मण बन्धुओं की बैठक हांसी के सैनिक पब्लिक स्कूल में हुई जिसमें वर्तमान समय में ब्राह्मण समाज के समक्ष आ रही समस्याओं पर चर्चा करते हुए ब्रह्म संघ, हांसी नामक संगठन का गठन किया गया। इसकी कार्यकारिणी का चुनाव बाद में कराया जाएगा। यह जानकारी देते हुए ब्रह्म संघ के फाउंडर पं. देव शर्मा ने बताया कि सनातन धर्म संस्कृति की रक्षा एवं उत्थान हेतु ब्रह्म संघ, हांसी का गठन किया गया है ताकि अपने विचार इस ग्रुप में सांझा करें और लोगों का प्रेम व सद्भाव बना रहे और समय-समय पर आगे की योजनाओं पर कार्य कर सकें। बैठक में प्रमुख समाजसेवी राजीव शर्मा, जुगल किशोर, पं. देव शर्मा, पं. सुभाष चंद्र शर्मा, पं. महेन्द्र पुष्करणा, पं. दीपक शर्मा, पं. दीपक कुमार शर्मा, पं. रविन्द्र शर्मा, पं. भारत भूषण शर्मा, पं. कृष्ण लाल शर्मा, पं. ईश शर्मा, पं. आत्म प्रकाश शर्मा, पं. निशान्त शर्मा, पं. निहाल चन्द शर्मा, पं. देवन शर्मा आदि उपस्थित रहे ।