दुष्यंत चौटाला ने बढ़ाया महिलाओं का सम्मान, निभाया चुनावी वायदा


 31 July 2023 

न्यूज़ नगरी 

हिसार-युवा जजपा प्रदेश सचिव मनजीत लौरा बालसमंद ने कहा है कि हरियाणा महिला सशक्तिकरण की ओर मजबूती से आगे बढ़ रहा है। इसी में एक और कदम बढ़ाते हुए उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने महिलाओं को राशन डिपो में 33 फीसदी आरक्षण देने का कार्य किया है। दुष्यंत चौटाला ने चुनावी वायदा पूरा करते हुए महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है। युवा जजपा प्रदेश सचिव मनजीत लौरा बालसमंद ने बताया कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के पास खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के विभाग का कार्यभार भी है। इसी के चलते और जेजेपी के चुनावी वायदे को ध्यान में रखते हुए डिप्टी सीएम ने चंडीगढ़ से पोर्टल की शुरूआत कर दी है। इसके साथ ही राशन डिपो में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान लागू हो गया है।

  युवा जजपा नेता मनजीत लौरा ने इसके लिए उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का आभार व्यक्त किया और इसे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम बताया है। उन्होंने कहा कि हरी चुनरी चौपाल का असल मकसद भी प्रदेश की महिलाओं को जागरूक करना और हर क्षेत्र में भागीदारी सुनिश्चित करना रहा है। प्रदेश के राशन डिपो में 33 फीसदी आरक्षण करना भी इसी मुहिम का एक हिस्सा है। उन्होंने कहा कि इससे पहले गठबंधन सरकार ने महिलाओं के हित में पंचायतीराज संस्थाओं में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण, कॉलेजों में पढऩे वाली बेटियों को नि:शुल्क बस पास, ग्रामीण आजीविका मिशन और महिलाओं के सेल्फ हेल्प ग्रुप के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पंचायती राज संस्थाओं में बेहतरीन कार्य करने वाली प्रदेश की 100 पंच, सरपंच और मेम्बर महिला जनप्रतिनिधियों को स्कूटी देकर सम्मानित भी किया था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad