21 August 2023
न्यूज़ नगरी
हिसार -भारतीय पर्व और त्यौहार प्रकृति, वातावरण और कृषि से जुड़े हुए हैं । हरियाली तीज का त्योहार सभी भारतीय त्यौहारों के आगमन की आहट देता है। यह जानकारी देते हुए मोनिका सरदाना ने कहा कि हम सबको मिल जुलकर त्योहारों को मनाना चाहिए। उल्लेखनीय है कि भारत विकास परिषद की वीर शाखा हिसार ने तीज का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर डॉक्टर डीएन बागड़ी ने कहा कि आज भारत देश को सामाजिक समरसता, सामाजिक सौहार्द तथा सामाजिक सद्भावना की नितांत आवश्यकता है जो भारतीय त्योहारों के माध्यम से समाज में रोपित की जा सकती हैं
नृत्य, गीत, महिलाओं के खेल, बच्चों की मस्ती ने समारोह को चार लगा दिए। बतौर अतिथि डॉक्टर रत्ना भारती सी एम ओ, अनिता जैन, अर्चना सुहासिनी, राखी जोशी, अलका गोयल, डॉक्टर प्रज्ञा कौशिक, शुकून मालिक, सविता रत्तीवाल सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रही। डॉक्टर सुमन यादव, समता गर्ग, मंजू गर्ग और उनकी टीम ने तीज उत्सव के प्रबंधन और मंच संचालन में अपनी अहम भूमिका निभाई और दर्शकों की वाहवाही लूटी और भरपूर आनंद का लुत्फ उठाया।
इस अवसर पर अध्यक्ष डॉक्टर टी आर आहूजा, नरेन्द्र शर्मा, मदन लाल यादव, महिपाल यादव, डॉक्टर सतीश वर्मा, डॉक्टर रमेश आर्य, चंद्रभान वर्मा ने सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी।