नायब सैनी बने अनुभवी राजनीतिज्ञ नए मुख्यमंत्री


 14 Mar 2024 

न्यूज़ नगरी 

हिसार (ब्यूरो )- हरियाणा के पूर्व मंत्री स्व. ओमप्रकाश महाजन के पौत्र व प्रदेश युवा भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा कार्यकारिणी के सदस्य लोकेश महाजन ने कुरुक्षेत्र के सांसद व भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी को हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नायब सिंह सैनी को लम्बा राजनीतिक अनुभव है। पार्टी के उत्थान में पिछले कई वर्षों से अपना पूरा समय लग रहे हैं। उनके प्रदेश की कमान संभालने से हरियाणा के समस्त समाज में खुशी की लहर है। लोकेश महाजन ने कहा कि आने वाले समय में नए मुख्यमंत्री प्रदेश को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। लोकसभा चुनाव में भाजपा सभी 10 सीटों पर विजय प्राप्त करेगी। इसके बाद होने वाले विधानसभा चुनावों में भी भारी बहुमत से भाजपा तीसरी बार प्रदेश में सरकार बनाने का काम करेगी। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad