27 जुलाई को अंबाला से शुरू हुई कांग्रेस संदेश यात्रा आगे बढ़ाते हुए पँहुची हिसार


 3 August 2024 

न्यूज़ नगरी 

हिसार(ब्यूरो)-हरियाणा कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल ने सांसद कुमारी सैलजा की कांग्रेस संदेश यात्रा को प्रभावशाली बताया है। उन्होंने कहा कि 27 जुलाई को अंबाला से शुरू हुई कांग्रेस संदेश यात्रा-हरियाणा का हक मिलने तक आगे बढ़ते हुए हिसार पहुंच रही है। 3 अगस्त को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव व सीडब्ल्यूसी की सदस्य कुमारी सैलजा हिसार में कांग्रेस संदेश यात्रा निकालेंगी। इस यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। 4 अगस्त को फरीदाबाद में यह यात्रा निकाली जाएगी।

एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल ने बताया कि हरियाणा कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने जनवरी माह में भी कांग्रेस संदेश यात्रा निकालकर जन-जन को कांग्रेस पार्टी से जोड़ने का काम किया था। इस संदेश यात्रा का सराहनीय परिणाम लोकसभा चुनाव में देखने को मिला और कांग्रेस हरियाणा में पांच लोकसभा सीट जीतने में कामयाब रही। उन्होंने बताया इसी भांति अब बहन सैलजा पदयात्रा करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे व लोकसभा में विपक्ष के नेता पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का संदेश लोगों तक पहुंचाने का काम कर रही हैं। इसके साथ-साथ जनता को भाजपा की जनविरोधी नीतियों से भी अवगत करवाया जा रहा है। इतना ही नहीं लोगों को कांग्रेस पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों से भी रूबरू करवाया जा रहा है।  खोवाल ने कहा कि कुमारी सैलजा की पदयात्रा व जनसभाओं में उमड़ रही भीड़ से यह प्रतीत होता है कि हरियाणा की 36 बिरादरी के लोग बहन सैलजा को मुख्यमंत्री के रूप मेें देखना चाहते हैं। जहां भी सांसद कुमारी सैलजा जाती हैं, वहीं उनके विचार सुनने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ता है। देखा जाए तो कुमारी सैलजा ने हमेशा अपने पिता पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री चौ. दलबीर सिंह जी की भांति सिद्धांतों की राजनीति की है। इसके साथ ही निष्पक्ष, बेदाग व जनहित के कार्य करते हुए उन्होंने पूरे देश में लोकप्रियता हासिल की है। तीन दशकों के राजनीतिक जीवन में सर्व समाज को साथ लेकर चलते हुए बहन सैलजा ने देश की राजनीति में सादगी, ईमानदारी व समर्पण की मिसाल कायम की है। कुमारी सैलजा की इस छवि के कारण जनता उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में देख रही है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad