02 Oct 2024
न्यूज़ नगरी
हिसार, (ब्यूरो )- विधानसभा हलका हिसार क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी संजय सातरोडिया के रोड शो में शहर की जनता का जन सैलाब उमड पड़ा जिससे चुनावी महल माहौल का रुख ही बदल गया। इस मौके पर दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया उनके चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे। उन्होंने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा वह दिन दूर नहीं जब हरियाणा की सत्ता आम आदमी पार्टी के हाथों में होगी। प्रदेश की जनता मौजूदा सरकार से परेशान हो चुकी है और मौजूदा सरकार ने प्रदेश की जनता को लूटने का काम किया है। महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। शिक्षा व्यवस्था का कोई उचित साधन नहीं है। सामान्य अस्पतालों के अंदर मरीज अपने नंबर आने की इंतजार करता रहता है कोई समुचित चिकित्सा व्यवस्था नहीं है। महिलाओं के लिए कोई मान सम्मान नहीं है। कच्चे कर्मचारी तक रोजगार को ढूंढ रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को कोई रोजगार नहीं मिल रहा है। आम आदमी पार्टी की गारंटियां हैं जिससे जनता को राहत मिलेगी। पहली गारंटी मुफ्त और 24 घंटे बिजली, दूसरी सबको अच्छा निशुल्क इलाज, तीसरी अच्छी और बेहतरीन फ्री शिक्षा, चैथी गारंटी माताओं बहनों को हर महीने 1000 रुपए, पांचवी हर युवा को रोजगार मिले, छठी महिलाओं को मुफत बस यात्रा, सातवी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना तथा आठवी डोरस्टेप डिलीवरी की सुविधा। प्रदेश के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोडी जाएगी। मनीष सिसोदिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी प्रदेश की सत्ता संभालते ही इन सभी समस्याओं का उचित समाधान करेगी। कांग्रेस पार्टी में आपसी खींचातानी है तो मौजूदा सरकार से हर वर्ग परेशान है। आम आदमी पार्टी को लोगों ने सत्ता सौंपने का मन बना लिया है। प्रत्याशी संजय सातरोडिया के समर्थन में राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी जनसभा की जिससे चुनाव का माहौल उनके पक्ष में बना हुआ है। लोगों के अपार समर्थन से आप पार्टी जीत दर्ज करेगी और सत्ता हासिल करेगी।