संजय सातरोडिया को मिला 36 बिरादरी और कोचिंग सेंटरों के बच्चों का भरपूर समर्थन

 


02 Oct 2024 

न्यूज़ नगरी 

हिसार (ब्यूरो)- विधानसभा हल्का हिसार  क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी संजय सातरोडिया ने चुनावी अभियान के तहत डोर टू डोर शहर में सभी कोचिंग सेंटरों पर जाकर वोट मांगे। सेंटरों पर कोचिंग प्राप्त कर रहे बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में चर्चा करते हुए उनके विचार जाने तथा भावी रणनीति से भी अवगत कराया। उन्होंने आम आदमी पार्टी के प्रति अपना मतदान करने की अपील की। इस मौके पर संजय सारोडिया ने पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल के पांच गारंटी के बारे में भी बताया। उन्होंने बताया कि पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल यही चाहते हैं कि प्रदेश के सभी बच्चों को उचित शिक्षा निशुल्क प्राप्त हो। इसके साथ सभी के लिए अच्छी चिकित्सा व्यवस्था मुहैया हो। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार हरियाणा की सत्ता में आती है तो वह हर महिला को 1000 प्रति माह देने का वादा करते हैं। बिजली के क्षेत्र में भी परिवर्तन किया जाएगा। जनता की सुविधाओं के लिए नीतियां बनाई जाएंगी और उनकी समस्याओं को दूर किया जाएगा। जनहित के कार्यों को देखते हुए आगामी रणनीति तैयार की जाएगी। प्रत्याशी संजय सातरोडिया ने कहा कि मौजूदा सरकार की नीतियों से आम आदमी परेशान रहा है। अब उसने प्रदेश में सत्ता परिवर्तन का मन बनाया है। कांग्रेस और भाजपा का शासन देखने के बाद अब आम आदमी पार्टी के प्रति जनता आशा भरी निगाहों से देख रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 8 अक्टूबर को जो भी सरकार बनेगी उसमें आम आदमी पार्टी का पूरा योगदान रहेगा। वो खुद हिसार की जनता से वादा करते हैं कि वह हर वक्त जनता के साथ रहेंगे, उनकी आवाज बनेंगे और उन मुद्दों के लिए लड़ेंगे जिनसे आम आदमी प्रभावित होता है। इस मौके पर मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad