12 Nov 2024
न्यूज़ नगरी
हिसार(ब्यूरो)-भगवान परशुराम जन सेवा समिति कार्यालय में देवउठनी एकादशी के उपलक्ष में समिति के मुख्य संरक्षक एच. के. शर्मा की अध्यक्षता में समिति की महिला इकाई द्वारा 101 तुलसी के पौधे वितरित किए गये। इस मौके पर समिति के संस्थापक योगेंद्र शर्मा ने तुलसी के धार्मिक और वैदिक गुणों के बारे में बताया कि तुलसी को भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। तुलसी के पौधे को घर के आंगन में लगाना शुभ माना जाता है। तुलसी में एंटीऑक्सीडेंट और सूजन-रोधी गुण होते हैं। यह कई बीमारियों में फायदेमंद है। समिति के मुख्य संरक्षक एच.के.शर्मा ने कहा कि तुलसी के लाभ बताते हुए कहा कि इसके प्रयोग से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। पाचन तंत्र बेहतर होता है। श्वसन सम्बंधी समस्याओं में आराम मिलता है। वजन कम करने में मदद मिलती है। दांतों की देखभाल होती है। गले में तुलसी की माला पहनने से जीवन शक्ति बढ़ती है। शर्मा ने समिति के पदाधिकारियों से कहा कि निरंतर धार्मिक और सामाजिक कार्यों को जारी रखें। इस मौके पर समिति के पूर्व प्रधान राजेश भारद्वाज, पंडित छबीला शर्मा, पटवार काननूगो संगठन के पूर्व प्रधान नरेंद्र शर्मा, पूर्व इंस्पेक्टर वेद प्रकाश शर्मा, यशपाल सैनी, सुधीर पांचाल, पवन सैन, बलवान शर्मा सहित समिति के सभी पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।