नशा मुक्ति के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए 23 दिसंबर तक आवेदन आमंत्रित


19 Dec 2024 
न्यूज़ नगरी 
हिसार(ब्यूरो)-अतिरिक्त उपायुक्त सी जयाश्रद्घा ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनुसूचित जातियां एवं पिछड़े वर्ग कल्याण विभाग (सेवा) द्वारा नशा मुक्ति के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने के लिए सर्वश्रेष्ठ व्यक्तियों/संस्थानों, नशा मुक्ति केंद्रों को वर्ष 2024-25 के लिए राज्य पुरस्कार प्रदान करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। पुरस्कार के लिए विभागीय पोर्टल डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट अवार्ड डॉट सोशलजस्टिसएचआरवाई डॉट जीओवी डॉट आईएन पर 23 दिसंबर तक आवेदन किए जा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि जिले से संबंधित जो भी सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति/संस्थान, नशा मुक्ति केंद्र इत्यादि जिन्होंने नशा मुक्ति के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किए हैं या कर रहे हैं, वे इस पुरस्कार के लिए विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए विभिन्न श्रेणी में प्रथम पुरस्कार 50 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 30 हजार रुपये व तृतीय पुरस्कार के रूप में 20 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे। अतिरिक्त उपायुक्त सी जयाश्रद्घा ने बताया कि इस राज्य पुरस्कार से संबंधित अधिसूचना सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनुसूचित जातियां एवं पिछड़े वर्ग कल्याण विभाग (सेवा) विभाग हरियाणा की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट सेवा डॉट हरियाणा डॉट जीओवी डॉट आईएन पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए इच्छुक संस्थाएं लघु सचिवालय परिसर के भूतल पर स्थित जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस के दौरान सुबह 9 बजे से सायं 5 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad