स्व. बी.के.भारती को समाजसेवा की प्रतिमूर्ति बताया सैंकड़ों लोगों ने कैम्प का लाभ उठाया

 

16 Dec 2024 

न्यूज़ नगरी 

हिसार(ब्यूरो)-दीन अनाथ सेवा समिति (दास) संस्था द्वारा संचलित भारती सेवा सदन धर्मशाला, बारह क्र्वाटर रोड हरि नगर में संस्था के संस्थापक व सेवानिवृत प्रिंसीपल स्व. बी.के.भारती का 89वें जन्म दिवस पर आज आंखों का व आयुर्वेदिक उपचार कैम्प लगाया गया। यह जानकारी देते हुए संस्था के प्रधान जितेन्द्र कुमार भारती ने बताया कि सुबह इंदिरा कॉलोनी की महिला विंग द्वारा सत्संग किया गया। समारोह के दौरान नगर की अनेक संस्थाओं से आये हुए प्रतिनिधि व गणमान्य हस्तियों ने स्व. बी.के.भारती के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाजसेवी स्व. बी.के.भारती समाजसेवा की प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने अनेक संस्थाओं का मार्गदर्शन किया जो आज फल-फूल रही हैं। उन्होंने समाज को नई दिशा दिखाने का काम किया। वे युवा वर्ग के लिये प्रेरणास्रोत रहे हैं। उनका जन्म दिन मनाना बेहद खुशी की बात है। स्व. बी.के.भारती का पूरा जीवन समाज को समर्पित रहा। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिये। उपस्थित लोगों ने स्व. बी.के.भारती द्वारा किये गये सेवा कार्यों को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किये। 

इस अवसर पर लगाये गये कैम्प में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. गुलशन महता, आयुर्वेदिक आचार्य डॉ. महेन्द्र सोनी व डॉ. संजय मुंजाल ने रोगियों का निरीक्षण किया। सैंकड़ों लोगों ने कैम्प का लाभ उठाया। समारोह में पूर्व मेयर गौतम सरदाना, भजनलाल अरोड़ा, मेहरचंद मनचंदा, विरेन्द्र भारती, कमल हांडा, अमरनाथ बत्रा, वेद रावल, मनोहर लाल नांगरु,  प्रवीन पोपली, हरीश चौधरी, ईश कुमार गावड़ी, सुशील चोपड़ा, गौकुल नारंग, अशोक ग्रोवर, सुभाष ढींगड़ा, अशोक गांधी, पंकज दिवान, डॉ. हेमंत आहुजा, दिनेश आर्य,  संजीव राजपाल, वैध छाटूराम, डॉ. रवि भारती, सुरेश कक्कड़, टीनू आहुजा, भारत मेहता, शुभम वलेचा आदि उपस्थित रहे।

https://www.newsnagri.in/2024/12/blog-post_16.html

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad