02 Dec 2024
न्यूज़ नगरी
हिसार(ब्यूरो)-जिला बाल कल्याण अधिकारी विनोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर सामाजिक कार्य, महिला उत्थान एवं बाल विकास के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं को 8 मार्च 2025 को हरियाणा सरकार द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पात्र महिलाएं अपना आवेदन पत्र एवं पूर्ण दस्तावेजों के साथ 24 दिसंबर 2024 तक स्थानीय बाल भवन हिसार के कार्यालय में जमा करवा सकती हैं। जिला बाल कल्याण अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि पात्र महिलाएं महिला एवं बाल विकास विभाग की वेबसाइट https://wcdhry.gov.in/ पर जानकारी व फार्म प्राप्त कर सकती हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला बाल कल्याण परिषद, बाल भवन हिसार के कार्यालय में संपर्क स्थापित किया जा सकता है।