नई मतदाता लिस्ट जारी, मतदाता कर सकते है अवलोकन: निगम आयुक्त

 

16 Jan 2025 

न्यूज़ नगरी 

रिपोर्टर - काजल 

हिसार-हिसार नगर निगम के तमाम वार्डों की अन्तिम मतदाता सूची का प्रकाशन हो गया है। नगर निगम आयुक्त नीरज कुमार ने बताया कि नगर निगम, हिसार के सभी 20 वार्डों की अन्तिम मतदाता सूची का प्रकाशन राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के निर्देशानुसार हो गया है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को जिला प्रशासन की वेबसाइट www.hisar.gov.in पर भी अपलोड किया गया है। इसके साथ ही नई सूची का अवलोकन उपायुक्त कार्यालय,अतिरिक्त कार्यालय,  नगर निगम हिसार, एस.डी.एम. कार्यालय तथा हिसार स्थित तहसील में भी मतदाता कर सकता है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad