विख्यात धर्म प्रचारक ज्ञानी अमरीक सिंह 23 को हिसार में करेंगे धर्म प्रचार

 

20 Feb 2025 

न्यूज़ नगरी 

रिपोर्टर-काजल 

हिसार-विख्यात सिख धर्म प्रचारक ज्ञानी अमरीक  सिंह चंडीगढ़ वाले 23 फरवरी को हिसार में धर्म प्रचार के लिए आ रहे है | ज्ञानी अमरीक सिंह संत भाई गोला ज़ी संत भाई लक्ष्मी राम जी के तीन दिवसीय 77 वें  सालाना समागम में हिस्सा लेने आएंगे | यह समागम स्थानीय धर्मशाला डेरा भाई जीवन सिंह में 21 फरवरी  से आरंभ होगा| 21 फरवरी को गुरु ग्रंथ साहिब जी के अखंड पाठ  रखे जाएंगे | 23 फरवरी को दीवान सजाए जाएंगे जिसमें भाई लवप्रीत सिंह का जथा शब्द गायन करेगा | इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रणवीर सिंह गंगवा और विधायक व पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल विशेष तौर से उपस्थित रहेंगे | डेरा भाई जीवन सिंह प्रबंधक कमेटी के  देवकी नंदन, महासचिव सुरेंद्र सिंह सेवादार हरमिंदर सिंह ने सांझे तौर  पर जानकारी देते हुए बताया कि समागम में गद्दी नशीन  भाई चरणजीत सिंह सरबत के भले के लिए सांझी अरदास करेंगे और लंगर की सेवा की जाएगी |

https://www.newsnagri.in/2025/02/Deputy-Commissioner-Anish-Yadav-gave-important-guidelines-for-the-successful-implementation-of-Pradhan-Mantri-Gramin-Awas-Yojana-The-list-of-3888-candidates-from-the-district-s-waiting-list-will-be-verified.html

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad