राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त ने गुजवि में तैयारियों की समीक्षा की

 

04 Mar 2025 

न्यूज़ नगरी 

रिपोर्टर-काजल 

हिसार-महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 10 मार्च को प्रस्तावित हिसार दौरे के मद्देनजर प्रशासन लगातार कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहा है। इसी कड़ी में अतिरिक्ति उपायुक्त सी. जयाश्रद्धा ने गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में कार्यक्रम के आयोजन को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान विश्वविद्यालय के प्रोक्टर संदीप राणा, रजिस्ट्रार विजय सिंह सहित विश्वविद्यालय के कई अधिकारी मौजूद थे।


अतिरिक्त उपायुक्त सी. जयाश्रद्धा ने विश्वविद्यालय में स्थित चौधरी रणबीर सिंह ऑडिटोरियम के अलावा उन तमाम जगहों का निरीक्षण किया, जहां पर राष्ट्रपति का आगमन होना है। इस दौरान उन्होंने गुजवि के प्रबंधन समिति के सदस्यों से अलग अलग पहलुओं पर चर्चा करते हुए कहा कि कार्यक्रम के मद्देनजर तमाम तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं। उन्होंने इस दौरान यह भी जानकारी ली कि कार्यक्रम के दौरान जिन विद्यार्थियों को मेडल तथा डिग्रियां प्रदान की जाएगी, उनके बैठने इत्यादि की व्यवस्था क्या रहेगी। इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित कार्यक्रम के दिन निर्बाध बिजली सप्लाई, पूरी लाइटिंग, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य जरूरी तैयारियों के साथ साथ वीवीआईपी गेस्ट रूम तथा वीवीआईपी को लाने तथा ले जाने की हुई व्यवस्था बारे भी चर्चा की। जिस पर गुजवि के अधिकारियों ने कहा कि कार्यक्रम को लेकर अलग अलग कमेटियां बनाते हुए जिम्मेवारियां सुनिश्चित की गई हैं, समय रहते सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad