अनेक उपलब्धियां हासिल करने पर हिसार की दो बहनें राज्यपाल द्वारा सम्मानित

 

07 May 2025 

न्यूज़ नगरी 

रिपोर्टर-काजल 

हिसार-हिसार जिले की दो बहनों ने अपनी प्रतिभा के दम पर न केवल अपना या माता-पिता का बल्कि अपने विश्वविद्यालय का भी प्रदेश भर में नाम रोशन किया है। उनका अब तक का सफर अनेक पुरस्कारों व उपलब्धियां से भरा रहा है। दोनों बहनों की अनेक उपलब्धियां के कारण हाल ही में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के स्थापना समारोह में हरियाणा के राज्यपाल महामहिम बंडारू दत्तात्रेय के द्वारा विधि संकाय की छात्रा अंकिता पांडेय एवं होटल मैनेजमेंट की छात्रा बंदिता सुमन को सम्मानित किया गया है। अंकिता पांडेय और बंदिता सुमन दोनों बहनें हैं। गौरतलब है कि अंकिता पांडेय और बंदिता सुमन ने जिला स्तरीय युवा छात्र संसद प्रतियोगिता में विजेता बनकर हरियाणा विधानसभा में अपने विचार प्रस्तुत किये थे।   

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने अपने उदबोधन में अंकिता पाण्डेय का नाम विशेष रूप से उल्लेख किया। इसके अतिरिक्त अंकिता ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी एसोसिएशन द्वारा आयोजित नेशनल लेवल की भाषण प्रतियोगिता में विजेता रही। आई.आई.एम.  (जे.एन.यू., दिल्ली) में बेस्ट स्पीकर का अवार्ड जीतकर नकद राशि प्राप्त की। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के स्थापना समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में विशेष रूप से उल्लेखनीय योगदान देने, स्थानीय, जिला, राज्य, राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उपलब्धियों हासिल करने के लिए   महामहिम राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय द्वारा दोनों बहनों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा एवं कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने अपने संबोधन में अंकिता पांडेय की उपलब्धियों का विशेष रुप से जिक्र करते हुए अपना आशीर्वाद एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही बंदिता सुमन को एन.सी.सी. का बेस्ट कैडट अवार्ड, ड्रैगन बोट, डोजवांल में राष्ट्रीय स्तर पर अनेक स्वर्ण पदक प्राप्ति के उपलक्ष्य से महामहिम राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया गया। अनेक पुरस्कार जीतने वाली दोनों छात्राएं हांसी निवासी अधिवक्ता अर्चना पाण्डेय व संस्कृत प्रवक्ता मुरलीधर पांडेय की पुत्रियां हैं। अपनी बेटियों की उपलब्धि पर माता-पिता का कहना है कि उन्हें दोनों पुत्रियां पर गर्व है।

https://www.newsnagri.in/2025/05/Blood-donation-camp-organized-on-the-occasion-of-71st-birthday-of-Union-Energy-Minister-Manohar-Lal.html#google_vignette

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad