14 July 2025
न्यूज़ नगरी
रिपोर्टर-काजल
हिसार -श्रीश्री कृपा बिहारी लाल का आम मनोरथ उत्सव
परम पूज्य महा मंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज की सद प्रेरणा से विकास नगर स्थित श्रीकृष्ण कृपा मंदिर में श्रीश्री कृपा बिहारी लाल का आम उत्सव बड़े ही भाव और उत्साह से मनाया गया। उत्सव में जन्म-जन्म का साथ है गुरु देव हमारा, गुरु देव हमारा, अगर न मिलते इस जीवन में, लेते जन्म दोबारा.... बड़े भाव से गाया गया। श्रीकृष्ण कृपा मंदिर के रसिकों, विजय महाजन, कुशल महाजन, राधिका ढींगरा, अमित मुंजाल, प्रवीण अग्रवाल, संजय ढींगरा, विनोद वलेचा सहित अनेकों भजन गायकों के ठाकुरजी को अपने भजनों से रिझाया। मेरी करुणा मयी सरकार पता नहीं क्या दे दे...., संसार दीवाना है मेरे राधा रमण का...., राधा नाम का डंका बजा दो, राधा नाम का शोर मचा दो.... आदि भजनों पर सभी की झूमने के लिए मजबूर कर दिया। उत्सव में श्रीश्री कृपा बिहारी लाल का विभिन्न आमों से आकषर्क बंगला बनाया गया, जिसे निहारने के लिए भगत दूर-दूर से आये।
श्रीकृष्ण कृपा मंदिर के अध्यक्ष सतीश मेहता व प्रबंधक हरि सिंह बैनीवाल ने आये हुए श्रद्धालुओं का स्वागत व धन्यवाद किया। सत्संग के पश्चात सभी ने लंगर प्रशाद का आनंद लिया।