पतंजलि परिवार हिसार द्वारा भव्य सम्मान समारोह एवं योग साधकों का अभिनंदन

 

20 AUG 2025 

न्यूज़ नगरी 

रिपोर्टर-काजल 

हिसार-सूरजमल एंक्लेव, पार्क नंबर-1 में पतंजलि परिवार हिसार की ओर से भव्य सम्मान समारोह, यज्ञ एवं सत्संग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के उपरांत साधकों एवं श्रद्धालुओं को स्वामणि प्रसाद वितरित किया गया।विशेष हर्ष व्यक्त करते हुए सुरेन्द्र पानू हिन्दुस्तानी, प्रवक्ता भारत स्वाभिमान एवं पतंजलि योग समिति, जिला हिसार, हरियाणा ने जानकारी दी कि पिछले एक वर्ष से पार्क नंबर-1 में नियमित रूप से चल रही स्थाई योग कक्षा के साधकों ने जिला स्तर की योग प्रतियोगिता में अभूतपूर्व सफलता अर्जित की है।प्रतियोगिता में विजेताओं की उपलब्धियाँ मुक़ेश देवी (45-55 आयु वर्ग) 3 स्वर्ण पदक एवं 1 रजत पदक , बबली (35-45 आयु वर्ग): 4 रजत पदक , लक्षिता पूनिया (पुत्री श्री शमशेर सिंह पूनिया)1 रजत एवं 1 कांस्य पदक , राजेश कुमार (45-55 आयु वर्ग) 3 स्वर्ण पदक एवं 1 रजत पदक , देवीलाल नेगी (45-55 आयु वर्ग)1 कांस्य पदक कुल मिलाकर साधकों ने 15 पदक हासिल कर क्षेत्र एवं संस्था का नाम गौरवान्वित किया। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में आयोजित सम्मान समारोह में क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने विजेताओं को शुभकामनाएं दीं तथा उनके उत्साह और समर्पण की सराहना की।इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे।ईश आर्य (प्रांतीय प्रभारी भारत स्वाभिमान हरियाणा), अजय ऐलावधी (अध्यक्ष, जिला योगासन खेल संघ हिसार), मीडिया निदेशक सुरेन्द्र पानू हिन्दुस्तानी, डॉ. मुकेश कुमार (प्रभारी भारत स्वाभिमान), विनय मल्होत्रा, एडवोकेट देवकी नन्दन भाटिया, रैना कुमारी, जी.सी. नारंग, संजीव शर्मा, सुनील कक्कड़, हरपाल सिंह, राजवीर बलहारा, सतबीर, नरेन्द्र ,वजीर मोर, युद्धवीर पानू, शमरोर पुनियाँ, रेखा गौतम, आचार्य संतोष, नीतू शर्मा, डॉ. सीमा शर्मा, डॉ. राजन, घनश्याम, विपिन, सुनील सिन्धु, सुशील, रामधन, दिनेश मोर, रामदास आर्य, सरोज, कमलेश संधु, महेन्द्र संधु, अंजू, माया, कृष्णा, निर्मल शर्मा, शीमली, सरला, अनीता, शारदा नेगी, गुड्डी, सुनीता, देवेन्द्र, संजय चौहान, दीपक काजल, अजीत सिंगल व रुद्रांस सहित अनेक गणमान्य नागरिक।

https://www.newsnagri.in/2025/08/The-cleaning-and-water-drainage-work-of-RUB-Patel-Nagar-Hisar-Sector-16-17-Hisar-was-done-daily-at-6-7-am-and-4-pm-at-the-time-of-public-movement-Social-worker-Yograj-Sharma-appealed-in-the-Jan-Samadhan-Shivir-to-get-it-regulated-daily.html

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad