29 SEP 2025
न्यूज़ नगरी
रिपोर्टर-काजल
हिसार-पूर्वाञ्चल जन कल्याण संगठन समिति की बैठक समिति के प्रधान विनोद साहनी की अध्यक्षता में जिंदल सरोवर, जिंदल पार्क मिल रोड में हुई। समिति के महासचिव आचार्य मुरलीधर पाण्डेय ने बताया कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष 27 अक्तूबर को जिंदल पार्क, मिल रोड पर छठ पूजा का आयोजन धूमधाम से किया जाएगा। आचार्य शिवपूजन मिश्र ने बताया कि 11 लाख ज्योतों से छठी मैया की महाआरती होगी। इस अवसर पर विधायक सावित्री जिंदल मुख्य अतिथि होगी। मिश्र ने बताया कि इस बार सूर्य षष्ठि महायज्ञ का आयोजन काशी, अयोध्या व चित्रकूट के विद्वानों द्वारा करवाया जाएगा।
बैठक में सहसचिव रविन्द्र सिंह, मुख्खलाल, मुख्तयार गिरी, हरीश चंद तिवारी, राजेश झा आदि ने अपने सुझाव दिए। सरोवर में पानी भरने, कलश आदि लाने, घाट सजाने का जिम्मा मुख्तयार गिरी को दिया गया। मंच सजाने की जिम्मेवारी हरीश चंद तिवारी को दी गई। पूजा-पाठ आदि का जिम्मेवारी कोषाध्यक्ष आचार्य शिवपूजन मिश्र को दी गई। मंच संचालन का कार्य प्रधान विनोद साहनी व महासचिव आचार्य मुरलीधर पाण्डेय करेंगे। पूजन सामग्री के साथ सभी कार्यों का निरीक्षण भी सहसचिव रविन्द्र सिंह करेंगे। छठ पूजा वाले दिन सरोवर के चारों ओर चार गेट बनाये जाएंगे। जिनमें ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद व अथर्ववेद शामिल रहेंगे। रात्रि जागरण का भी कार्यक्रम रहेगा। घाट पर शाम के समय सुन्दरकाण्ड एवं सूर्य के एक हजार नामों का जाप एवं पाठ किया जाएगा। बैठक के बाद समिति के पदाधिकारियों द्वारा घाट का निरीक्षण किया गया।