04 SEP 2025
न्यूज़ नगरी
रिपोर्टर-काजल
हिसार-लायंस क्लब हिसार-ए-फिरोजा द्वारा एक विशेष सेवा प्रकल्प का आयोजन बाई पास स्थित कपिला गोशाला में किया गया। यह सेवा प्रकल्प स्व. पी. डी. चौधरी की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया, जिसके अंतर्गत गोशाला में रहने वाली गायों के लिए चारे और गुड़ की विशेष व्यवस्था की गई। इस सेवा प्रकल्प के प्रोजेक्ट चेयरमैन लायन सुरेंद्र बजाज रहे, जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस पुनीत कार्य में क्लब के सदस्यों ने बढ़-चढक़र भाग लिया एवं सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाया। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट कोषाध्यक्ष पवन सरदाना, रीजन चेयरमैन प्रवीन नारंग, क्लब अध्यक्ष सरोज हरीश छाबड़ा, सचिव मनु मुकेश बजाज, कोषाध्यक्ष अशोक नागपाल, पी.आर.ओ. शिवानी मुनीश देव, प्रमुख समाजसेवी गौतम नारंग व अन्य प्रमुख सदस्यों में राजेश बहार, सुरेंद्र बजाज, अश्विनी नारंग, सीमा अशोक महता, रविंद्र सचदेवा, मंजु हरीश बजाज एवं महेश नारंग की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। लायंस क्लब हिसार-ए-फिरोजा समाजसेवा की दिशा में निरंतर समर्पित है और भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्यों का आयोजन करता रहेगा।